Tuesday, May 15, 2018

फोटो निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही करें सम्पन्न-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

फोटो निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही करें सम्पन्न-उप जिला निर्वाचन अधिकारी 
 
अनुपपुर | 15-मई-2018

   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्ति पुनरीक्षण 2018 की प्री-रिविजन कार्यवाही एवं 1 जनवरी 2018 की आर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहित मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण संबंधी निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशो के परिपालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्त कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
   इसके अनुसार अंकित प्री-रिविजन गतिविधियों के अन्तर्गत बीएलओ के घर-घर जाकर सर्वे 15 मई से 20 जून तक, पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक, ड्राप्ट मतदाता सूची का निर्माण 21 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं पुनरीक्षण(रिविजन) गतिविधियों के अन्तर्गत समेकित ड्राप्ट सूची मतदाता का प्रकाशन 31 जुलाई को, दावा एवं आपत्ति 31 जुलाई से 21 अगस्त तक, डाटा अपडेट और प्रिंटिंग का कार्य 26 सितम्बर एवं उक्त गतिविधियों उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जायेगा।

आम नागरिकों ने पहचाना जनसुनवाई का महत्व

आम नागरिकों ने पहचाना जनसुनवाई का महत्व 
अपर कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान 
अनुपपुर | 15-मई-2018
 
  
   राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आम नागरिको ने जनसुनवाई का महत्व पहचाना है। जन-सुनवाई के माध्यम से अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया जाता है। जन-सुनवाई में कई फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने जिलेभर से आये आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निदान किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
   जनसुनवाई में जनपद पंचायत अनूपपुर के भोला प्रसाद द्विवेदी पिता देवशरण द्विवेदी ने शिकायत किया है कि  पीएम आवास के लिये उपसरपंच एवं उसके साथी द्वारा 20 हजार का मांग किया तब ही आवास बनेगा। ग्राम पंचायत बीड़ बड़काटोला वार्ड नं.-3 के निवासी ने पेयजन संबंधी आवेदन दिया, तहसील जैतहरी के ग्राम  पंचायत क्योटार निवासी गोपालशरण शर्मा ने सौभाग्य योजनान्तर्गत विद्युत कनेक्शन करवाने के संबंध में आवेदन, जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम छोहरी के सरपंच ने वनाधिकार समुदायीक दावा अधिकार पत्र दिलाये जाने के संबंध में आवेदन, तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत बहेराबांध के उपसरपंच ने पानी का टंका लगवाने के संबंध में आवेदन, तहसील अनूपपुर के ग्राम कोदैली निवासी सतीश पटेल ने नक्शा तर्मीम की एनकल कॉपी के संबंध में आवेदन, सिवनी निवासी समसत मजदूरों ने तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता कक्ष के भवन निर्माण में 1 जनवरी से 15 मई 2018 तक कार्य किया, कार्य की मजदूरी न मिलने पर जनसुनवाई में गुहार लागाई।

अनूपपुर में स्वरोजगार सम्मेलन 21 मई को

अनूपपुर में स्वरोजगार सम्मेलन 21 मई को 
 
अनुपपुर | 15-मई-2018
 
   महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर श्री उईके ने बताया है जिले में विकासखण्डवार स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन प्रारंभ हो चुका है।, इसी क्रम में विकासखण्ड अनूपपुर के बदरा स्वसहायता भवन में 21 मई 2018 को आयोजित किया जायेगा। यह सम्मेलन 16 मई को आयोजित होना था, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। ब्लाक स्तरीय सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य इच्छुक आवेदकों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर, उपयुक्त योजना हेतु आवेदन प्राप्त करना है ताकि लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति कर आवेदकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
   विकासखण्ड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में जनपद पंचायत, जिला अन्त्यावसी, नगरीय विकास, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसमचित जाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मतस्य पालन, किसान तथा कृषि कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अर्धघुमक्कड़, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, आई.टी.आई. श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभागों बैंक संस्थाओं के स्टाल लगाकर युवा शिक्षित बेरोगारों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं आवेदन स्वीकार किये जायेगे। विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन स्तरीय में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कुषक उद्यमी योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन पत्र एम.पी. ऑनलाईन एवं संबंधित विभाग के ऑफ लाइन आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेगें।
आवश्यक दस्तावेज
   आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिये अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पास बुक की फोटो कॉपी पास पोर्ट साइज फोटो आदि के साथ दो प्रतियों में फोटोकॉपी सहित शिविर में उपस्थित होंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें