Friday, April 20, 2018

प्रधानमंत्री आज लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री आज लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे

 अनूपपुर 20 अप्रैल 2018/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली क्रियान्वयन तथा नवाचार के लिए जिलों/कार्यान्वयन इकाईयों तथा केन्द्रीय/राज्य संगठनों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरूआत केन्द्रीय और राज्य सरकारों के संगठनों तथा जिलों द्वारा नागरिकों के कल्याण में शानदार काम करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए चार प्राथमिक कार्यक्रमों को चिह्नित किया गया है, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना शामिल हैं। इसके अलावा ये पुरस्कार केन्द्रीय एवं राज्य संगठनों को नवाचार के लिए भी दिए जाते हैं, जिनमें जिले भी शामिल हैं। इस वर्ष चार चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के लिए 11 पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि केन्द्रीय/राज्य सरकार/जिलों के संगठनों को नवाचार के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें से एक पुरस्कार आकांक्षी जिले को दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। इनमें से एक पुस्तक ‘न्यू पाथवेज’ चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों और नवाचारों के क्रियान्वयन संबंधी सफलता विवरणों का संकलन है, जबकि दूसरी पुस्तक ‘एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट्सः अनलॉकिंग पोटेनशियल्स’ है, जिसमें आकांक्षी जिलों को परिवर्तित करने की रणनीतियों का विवरण है।

जल ही जीवन है, इस प्राकृतिक सम्पदा का संरक्षण एवं संवर्धन समस्त समुदाय की जिम्मेदारी - विधायक श्री रामलाल रौतेल

अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
 
   
   माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा गठित नर्मदा सेवा मिशन के तहत अमरकंटक में माँ नर्मदा को स्वच्छ एवं अविरल बनाने हेतु आयोजित तीन दिवसीय माँ रेवा स्वच्छता अभियान के सातवें चरण के अंतिम दिन सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सावित्री सरोवर की सफाई का कार्य किया गया। जन अभियान परिषद के द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से किए गए प्रयास की सराहना करते हुए विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने कहा जल ही जीवन है, इस प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी समस्त समुदाय की है। अगर सभी नागरिक अपने इस दायित्व को समझेंगे और बुद्धिमत्तापूर्वक जल का उपयोग करेंगे साथ ही अपने आस पास गंदगी नहीं फैलने देंगे तो निःसंदेह हम स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सफल होंगे। शासन द्वारा भी स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं जिनका उद्देश्य आम जनो मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाकर उसके महत्व को समझाना है।
   स्वछता अभियान में अनूपपुर विधायक श्री रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह, श्री लवकुश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा पनारिया, सी एम ओ नगर पंचायत सुरेन्द्र उइके, जन अभियान परिषद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, प्रस्फुटन समिति सदस्य, प्रतिभा ग्रामीण संस्थान, नई उड़ान संस्था, नर्मदा प्रहरी संस्था, वैतरणी समिति एवं अमरकंटक के नगरवासियों ने भाग लिया। इस दौरान रामघाट पर भी सफाई का कार्य किया गया। जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के सदस्यों,सी एम सी एल डी पी छात्रों ने बहुत उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। जन अभियान परिषद के श्री आलोक सोंधिया, श्री फते सिंह, श्री ब्रजेंद्र मिश्र, अनन्त किशोर, संजय श्रीवास, वाल्मीकि जयसवाल, आंसू केसरवानी आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। माँ रेवा स्वच्छता अभियान के सातवें चरण में सहयोग के लिए सभी नर्मदा भक्तों का आभार। नर्मदे हर जल्द ही पुनः नया चरण आरम्भ होगा।

ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा करने आयें भारत सरकार के अधिकारियों ने किया ग्रामीणों सें सीधा संवाद


 
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
   
 
   14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत जरही, करैधी, उमनिया, बेलगांव, बहपुर, के निर्धन घरों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष का शत-प्रतिशत कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा के लिए भारत सरकार से उपसचिव श्रीरमेश कुमार ममगई व अवर सचिव श्रीशमी अहमद खान चयनित गांवों की भ्रमण में है। अधिकारी द्वय के साथ ही अपर कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी. तिवारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. त्रिपाठी जि.पं. के परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश द्विवेदी श्री रामनाथ कोरी सहायक यंत्री श्री डी.एस. भदौरिया सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविन्द सिंह उपयंत्री श्री रविशंकर डोगरवार सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
   भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर चर्चाऐं की गई अधिकारियों ने विभागी अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें