| बेवा लौंगी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला बसेरा "सफलता की कहानी" |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
अनूपपुर जिले की अनूपपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत देवगंवा निवासी विधवा लौंगी बाई केवट का जीवन भी कम दुखद भरा नहीं रहा। बचपन में शादी के बाद एक पुत्री के पैदा होने पश्चात पति की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से परिवार टूट चुका था। जीवन में कठिनाईयों का अम्बार आ गया था। लौंगी बाई ने हार नहीं मानी मजदूरी करके स्वयं को स्थापित करने का प्रयास किया। कुछ दिनों बाद वह ससुराल से माईके आ गई आपने माता पिता के साथ रहने लगी। गरीब परिवार में जन्म लेने की पीड़ा उसे सदैव खलती रही, क्योकि पिता के पास भी सीमित घर था। उसके मन में सदैव स्वयं के आवास का सपना पल रहा था। जिसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने साकार कर दिया। वर्ष 2016-17 में योजना के तहत आवास बनाने हेतु 1 लाख 45 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ। लौंगी बाई ने मजदूरी करके जो बचत कर रखी थी, उसे भी लगाकर अपने सपनों का आसियाना तैयार कर लिया। आवास सुन्दर दिखे, जिसके लिये उसने प्रवेश द्वार पर खूबसूरत पेन्टिंग भी करा रखी है। उसका कहना है कि यदि सरकार ने हम गरीबों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना न बनायी होती, तो हम जैसे हजारों परिवारों का स्वयं के आवास का सपना अधूरा ही रह जाता। उसने आवास के साथ-साथ देश के प्रधान मंत्री जी के आव्हान पर समग्र स्वच्छता अभियान में भी अपनी सहभागिता निभाते हुये, शुष्क शौचालय का निर्माण भी कर लिया है तथा उसका उपयोग भी कर रही है। |
Wednesday, March 28, 2018
बेवा लौंगी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला बसेरा "सफलता की कहानी"
हायर सेकेण्ड्री की लेखा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न
| हायर सेकेण्ड्री की लेखा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न |
| 44 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2018 की हायर सेकेण्ड्री विषय लेखा की परीक्षा 28 मार्च 2018 को जिले के समस्त केन्दों में निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। जिसमें 781 परीक्षार्थियों में से 737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
|
विशिष्ट संस्थानों के लिये कक्षा 6वी एवं 9वीं में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिये पुनः परीक्षा देने का मौका
| विशिष्ट संस्थानों के लिये कक्षा 6वी एवं 9वीं में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिये पुनः परीक्षा देने का मौका |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
आयुक्त जनजातीय कार्य विकास ने बताया है कि विभाग के विशिष्ट संस्थानों में प्रवेश के संबंध में कक्षा 6वी एवं 9वीं में ऑन लाईन प्रवेश परीक्षा 26 एवं 27 फरवरी 2018 को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में कुछ विद्यार्थियों ने अपरिहार्य कारणों से भाग नहीं लिया गया, जिसके फलस्वरूप प्रवेश परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में शामिल कराये जाने के संबंध में एम.पी. ऑन लाईन के माध्यम से 2 से 5 अप्रैल 2018 में पुनः द्वितीय चरण में परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है, द्वितीय चरण की परीक्षा में सभी वंचित विद्यार्थी अनिवार्यतःपरीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी के संबंध में प्राचार्य शासकीय एकलब्य आर्दश उमावि अनूपपुर से संपर्क किया जा सकता है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

