| 31 मई तक अग्रिम उर्वरक उठाने पर किसान को नहीं लगेगा ब्याज |
| अनुपपुर | 28-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय षर्मा ने बताया है कि खरीफ फसलों के लिए यूरिया, डी.ए.पी. पोटाश एवं काम्प्लेक्स का प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अग्रिम उर्वरक का भण्डारण कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 31 मई 2018 तक की अवधि में किसानों द्वारा अग्रिम उर्वरक उठाव किये जाने वाले उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी. पोटाश एवं काम्प्लेक्स पर ब्याज देय नहीं है।
उप संचालक कृषि श्री एन.डी.गुप्ता ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक का अग्रिम उठाव कर निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक मात्रा का लाभ उठाएं और जरूरत के समय वे अनावश्यक परेशानियों से भी बच सकें। उन्होंने बताया कि भंडारित उर्वरक का उठाव शीघ्रता से होने और गोदाम खाली होने पर अतिरिक्त उर्वरकों का मांग अनुसार भंडारण कराया जा सकें। |
Wednesday, March 28, 2018
31 मई तक अग्रिम उर्वरक उठाने पर किसान को नहीं लगेगा ब्याज
Tuesday, March 27, 2018
सबका साथ-सबका विकास के लिये समाज को भी आगे आना होगा
| सबका साथ-सबका विकास के लिये समाज को भी आगे आना होगा |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुरहानपुर में राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रति संवेदनशीलता उनके द्वारा आरंभ किये गये नवाचारों से अभिव्यक्त होती है। उन्होंने कहा कि देशभर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिये आरंभ किये गये कार्यक्रमों से उल्लेखनीय बदलाव आया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकेगा, जब समाज स्वयं भी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रभावी पहल करेगा।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देने से आंगनवाड़ियों के कामकाज में तेजी आयेगी। श्रीमती पटेल ने बेटियों को प्राथमिकता के आधार पर पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करवाने, बेटी का कम उम्र में विवाह नहीं करने, गर्भवती माताओं को आवश्यक रूप से सोनोग्राफी करवाने की समझाईश दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बालिका छात्रावासों और शालाओं में नियमित रूप से रक्त परीक्षण की व्यवस्था हो। उन्होंने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में सभी 815 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुपोषण की दर में 28 प्रतिशत की कमी आई है। अति कुपोषित बच्चों की संख्या 12.6 प्रतिशत से घटकर 9.2 प्रतिशत हुई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में 27 लाख बेटियों को लाभांवित किया गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जन-भागीदारी को बढ़ाने के लिये करीब 6 लाख 50 हजार व्यक्तियों को जोड़ा गया है। आर्थिक स्वावलंबन के मकसद से महिलाओं को चरखे उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। |
पैक्स द्वारा खरीफ 2017 मे वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि अब 27 अप्रैल -
| पैक्स द्वारा खरीफ 2017 मे वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि अब 27 अप्रैल |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
म.प्र. शासन सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) द्वारा खरीफ 2017 मे वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि 28 मार्च के स्थान पर अब 27 अप्रैल हो गयी है। साथ ही शून्य प्रतिशत पर अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की यह योजना सत्र 2017-18 मे भी क्रियान्वित रहेगी।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
