Friday, March 23, 2018

परियोजना पुष्पराजगढ़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी

परियोजना पुष्पराजगढ़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी 

अनुपपुर | 23-मार्च-2018
 
   
    परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा पुष्पराजगढ़ ने बताया कि परियोजना पुष्पराजगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों बिजौरा, बघर्रा, अमगवां, उफरीकला, खरसोल, दलदली के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों गन्नागूडा, मेड़ियारास, बघनीभांवर, देवरी नं. 01, नवगवां, खरसोल, छीरपानी, कुई के सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति 28 मार्च 2018 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पुष्पराजगढ़ में जमा किए जा सकते हैं। अनंतिम सूची का अवलोकन संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पुष्पराजगढ़ के सूचना पटल से किया जा सकता है।

नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण आज

नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण आज 

अनुपपुर | 23-मार्च-2018
 
   
   विश्व स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल 2018 को मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलो में 0 से 05 वर्ष के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए निमूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का शुभारंभ नियमित टीकाकरण के रूप में किया जाना है। जिसके लिए राज्य स्तर पर जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षत कर मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिला स्तर पर सर्विलेन्स मेडिकल ऑफिसर, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर द्वारा तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है।
   इसी तारतम्य में 21 मार्च को डॉ रितेश बजाज सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (डब्ल्यूएचओ), डॉ एस.बी.चौधरी जिला टीकाकरण अधिकारी एवं श्री धनेश बेलिया (जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर यूनएनडीपी) जिला अनूपपुर द्वारा विकासखण्ड अनूपपुर जैतहरी कोतमा एवं पुष्पराजगढं में कार्यरत चिकित्सा अधिकारीयों को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन कें सबंध में प्रशिक्षण दिया गया। 22 एवं 23 मार्च को सभी कोल्ड चैन हैन्डर्ल को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.बी.चौधरी एवं श्री धनेश बेलिया (जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर यूएनडीपी) द्वारा डॉ आर.पी. श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अनूपपुर की उपस्थिति में दिया गया।
   24 मार्च को विकासखण्ड अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ में खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड में कार्यरत पुरूष एवं महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियूमोकोकल कान्जूगेट वैक्सीन का प्रशिक्षण दिया जावेगा।

सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों को पूरा करने बैगा परिवार की गरीब बेटी समाज को दिखा रही आइना

सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों को पूरा करने बैगा परिवार की गरीब बेटी समाज को दिखा रही आइना 
’बेटी बनी परिवार का सहारा’ 
अनुपपुर | 23-मार्च-2018
 
   
 
   समाज में बुजुर्गों की देखभाल को समस्या के रुप में देखा जाता है। कई बार पारिवारिक कारणों जैसे बच्चों के रोजगार की तलाष में बाहर होने, आय के पर्याप्त साधन नहीं होने या वैचारिक मतभेद आदि इसके प्रमुख कारण हैं। इन सब कारणों के बावजूद समाज में कुछ लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व से पीछे नहीं हटते, चाहे उनको पारिवारिक जीवन में कितनी ही कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़े, किन्तु अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्व से पीछे नहीं हटते। यही लोग समाज के मार्गदर्शक होते हैं।
    बेहद सामान्य सी दिखने वाली उस लड़की के कंधो पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी होगी, यह कोई भी उसे देखकर नहीं कह सकता है। अनूपपुर विकासखंड के डोला रामनगर ग्राम में कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन करने वाले हितग्रहियों से चर्चा के दौरान देवकी ने अपनी व्यथा बताई। कक्षा आठवीं तक शिक्षा प्राप्त देवकी, विशेष संरक्षित जनजाति बैगा जाति की है तथा अपने माता पिता के घर मे ही रहती है। पूछने पर बताया कि पिता जी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, माँ का देहांत हो चुका है, ऐसे में दो छोटी बहनों के लालन पालन के लिए उसे अपनी ससुराल की बजाय मायके में ही रहना पड़ रहा है। उसने बताया कि आय का कोई स्थायी स्त्रोत नहीं है, लेकिन अभी घर चलाने के लिए वह एक दवा की दुकान में काम कर रही है तथा उससे प्राप्त होने वाली आय से गुजर हो रहा है। ज्योति स्व सहायता समूह के सदस्य के रूप में आधुनिक केज कल्चर पद्धति से मछली पालन गतिविधि से भी देवकी जुड़ चुकी हैं, ताकि ज्यादा आय प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
      कलेक्टर द्वारा बैगा जाति की इस युवती के जज्बे की तारीफ करते हुए, उसके इस कदम को अन्य परिवारों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होने कहा कि मन में करने का जज्बा हो तो कोई कहीं से भी अच्छे काम की शुरुआत कर सकता है। संवेदनशील कलेक्टर द्वारा बैगा जाति के महिला मुखिया परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलने वाली आर्थिक सहायता को देवकी बैगा को प्रदान किये जाने हेतु जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें