| टी.बी. रोगियों को मिलेंगे 500 रूपये |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
भारत को 2025 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिये सभी टी.बी. रोगियों को 500 प्रति माह दिये जायेंगे। यह योजना 1 अप्रैल से लागू होगी। इस योजना से क्षय रोगी उचित पोषण आहार की व्यवस्था कर सकते हैं एवं उसके जांच व इलाज के लिये आने-जाने से संबंधित वाहन किराया भी सहायक होगा। जिससे टी.बी. उन्मूलन में यह सहायक होगा। भारत में दुनिया के एक चौथाई क्षय रोगी है। देश के एक हजार क्षय रोगी रोज मर जाते हैं। उच्च श्रेणी जांच एवं औषधियों से क्षय रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
|
Monday, March 19, 2018
टी.बी. रोगियों को मिलेंगे 500 रूपये
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संस्था का नाम 31 मार्च तक दर्ज किया जाना आवश्यक
| नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संस्था का नाम 31 मार्च तक दर्ज किया जाना आवश्यक |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 हेतु जो भी शैक्षणिक संस्थाएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल) पर प्रदर्शित नहीं हो रही है। उन संस्थाओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आगामी 31 मार्च 2018 के पूर्व दर्ज किया जाना आवश्यक है। 31 मार्च के पश्चात नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कोई शैक्षणिक संस्थाएं दर्ज नहीं हो सकेंगी।
ऐसी समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय संस्थाएं जो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रही हैं, वे अपनी शैक्षणिक संस्थाओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु पूर्ण विवरण सहित संस्था की जानकारी श्री आदित्य एस.सिंह, अपर सचिव भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय 11वीं मंजिल, पंडित दीनदयाल अन्त्योदय भवन, सी.जी.ओ. काम्प्लेक्स भवन, लोधी रोड नई दिल्ली को भेजना सुनिश्चित करें। ताकि उनके द्वारा संस्थाओं का नाम पोर्टल पर जोड़ने की कार्यवाही की जा सके। |
साक्षर भारत योजनांतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा 25 मार्च को
| साक्षर भारत योजनांतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा 25 मार्च को |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार साक्षर भारत योजना अंतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु आगामी 25 मार्च को ग्राम स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वे के द्वारा चिन्हित कर प्रौण शिक्षा केन्द्रों में नामांकन उपरांत अध्ययनरत नवसाक्षरों को उक्त परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा।
साक्षरता अभियान के पूर्व नवसाक्षर स्कूल ड्रॉप आउट व ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, परंतु किसी प्रकार का प्रमाणीकरण नहीं है, उनको भी उक्त परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा। इनकी आयु 15 वर्ष या इससे अधिक होना आवश्यक है। नवसाक्षर परीक्षा का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन प्रौण शिक्षा केन्द्र सरकारी स्कूल में 25 मार्च को प्रातः10 से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला प्रौण शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
