Saturday, September 29, 2018

हर एक मत महत्वपूर्ण मतदान आपका अधिकार है और कर्तव्य भी अनिवार्य रूप से करें इसका उपयोग - कलेक्टर

हर एक मत महत्वपूर्ण
मतदान आपका अधिकार है और कर्तव्य भी अनिवार्य रूप से करें इसका उपयोग - कलेक्टर

अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ मतदान हर एक नागरिक का सशक्त अधिकार है। इसी अधिकार से वह अपने विकास की राह का चयन करते है। इसका उपयोग सोच समझकर करे। किसी डर, बहकावे अथवा प्रलोभन से मुक्त होकर अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करें। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने यह भी कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है एवं कर्तव्य भी इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में अनूपपुर के नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली वीवीपैट से अवगत कराने के साथ उन्हें मतदान का महत्व बताया जा रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में मतदाताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है इस आशय की जागरूकता लाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। गाँव गाँव, हाट बाज़ार, कॉलेज, शासकीय भवन एवं अन्य ऐसे स्थान जहाँ आम नागरिक एकत्रित होते हैं ज़िला प्रशासन द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन के साथ मतदाताओं को इस अभियान में शामिल कर लोकतंत्र को सही मायने प्रदान करने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान


अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ हर एक वर्ग जाति एवं उम्र के लोगों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ाव हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय डिग्री कॉलेज बिजुरी एवं पुष्पराजगढ़ के छात्रों को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत करा अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गयी। छात्र छात्राओं ने ईवीएम के माध्यम से प्रायोगिक मतदान कर ईवीएम एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग की जाने वाली वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट मशीन में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम क्रम संख्या एवं चुनाव चिन्ह को प्रदर्शित कर रही पर्ची को देख सकेंगे यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए मतदाता के देखने हेतु प्रदर्शित रहेगी। इसके बाद बंद बॉक्स में चली जाएगी।

ग्राम पंचायत टाँकी खुले में शौच मुक्त मनाया गया स्वच्छता त्योहार


ग्राम पंचायत टाँकी खुले में शौच मुक्त
मनाया गया स्वच्छता त्योहार



अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ समग्र स्वच्छता की तरफ़ तेज़ी से क़दम बढ़ा रहे अनूपपुर को स्वच्छता के इस अभियान में आमजनो का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है। अनूपपुर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रशासन के साथ आमजनो ने भी कंधे से कंधा मिला लिया है। इसी प्रयास और जागरूकता का असर है कि जनपद अनूपपुर की ग्राम पंचायत टाँकी आज खुले में शौच मुक्त हो गयी है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी। एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने समस्त अधिकारियो कर्मचारियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों समेत ग्रामवासियों को बधाई दी है। कलेक्टर ने इस अभियान को आगे ले जाकर तरल एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की बात कही। डॉ सिडाना ने अनूपपुर के सभी निवासियों से स्वच्छता का संदेश अधिक से अधिक जनो तक पहुँचाने एवं इस आशय में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है। इस गरिमामयी अवसर को ग्राम पंचायत टाँकी में एक त्योहार की तरह मनाया गया। स्वच्छता के इस त्योहार में गौरव यात्रा निकाल जन जन को स्वच्छ रहने एवं परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रण का पुनः स्मरण कराया गया। कार्यक्रम में विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल ने सभी निवासियों को बधाई दी और कहा इस स्वच्छता को सदैव बनाए रखे। रोग बाधाओं से मुक्त होकर स्वस्थ एवं सुखमय जीने का आधार स्वच्छता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती ममता सिंह, जनपद सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत टांकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अनूपपुर श्री वीएम मिश्रा, यूनीसेफ के प्रतिनिधि श्री अश्विनी , निगरानी समिति के सदस्य, जनपद पंयायत अनूपपुर के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, बी एस डब्लू के छात्र, मेंटर, एनआरएलएम के पीएफटी सदस्य, समूह की महिलाऐं, विकास खण्ड समन्वयक एसबीएम, ग्राम पंचायत टांकी के ग्रामवासी उपस्थित रहे

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें