Saturday, September 29, 2018

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान

युवा मतदाताओं का ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचय करा अनिवार्य रूप से मतदान करने का किया आह्वान


अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ हर एक वर्ग जाति एवं उम्र के लोगों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ाव हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय डिग्री कॉलेज बिजुरी एवं पुष्पराजगढ़ के छात्रों को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत करा अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गयी। छात्र छात्राओं ने ईवीएम के माध्यम से प्रायोगिक मतदान कर ईवीएम एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग की जाने वाली वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट मशीन में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम क्रम संख्या एवं चुनाव चिन्ह को प्रदर्शित कर रही पर्ची को देख सकेंगे यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए मतदाता के देखने हेतु प्रदर्शित रहेगी। इसके बाद बंद बॉक्स में चली जाएगी।

ग्राम पंचायत टाँकी खुले में शौच मुक्त मनाया गया स्वच्छता त्योहार


ग्राम पंचायत टाँकी खुले में शौच मुक्त
मनाया गया स्वच्छता त्योहार



अनूपपुर 29 सितंबर 2018/ समग्र स्वच्छता की तरफ़ तेज़ी से क़दम बढ़ा रहे अनूपपुर को स्वच्छता के इस अभियान में आमजनो का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है। अनूपपुर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रशासन के साथ आमजनो ने भी कंधे से कंधा मिला लिया है। इसी प्रयास और जागरूकता का असर है कि जनपद अनूपपुर की ग्राम पंचायत टाँकी आज खुले में शौच मुक्त हो गयी है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी। एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने समस्त अधिकारियो कर्मचारियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों समेत ग्रामवासियों को बधाई दी है। कलेक्टर ने इस अभियान को आगे ले जाकर तरल एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की बात कही। डॉ सिडाना ने अनूपपुर के सभी निवासियों से स्वच्छता का संदेश अधिक से अधिक जनो तक पहुँचाने एवं इस आशय में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है। इस गरिमामयी अवसर को ग्राम पंचायत टाँकी में एक त्योहार की तरह मनाया गया। स्वच्छता के इस त्योहार में गौरव यात्रा निकाल जन जन को स्वच्छ रहने एवं परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रण का पुनः स्मरण कराया गया। कार्यक्रम में विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल ने सभी निवासियों को बधाई दी और कहा इस स्वच्छता को सदैव बनाए रखे। रोग बाधाओं से मुक्त होकर स्वस्थ एवं सुखमय जीने का आधार स्वच्छता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती ममता सिंह, जनपद सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत टांकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अनूपपुर श्री वीएम मिश्रा, यूनीसेफ के प्रतिनिधि श्री अश्विनी , निगरानी समिति के सदस्य, जनपद पंयायत अनूपपुर के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, बी एस डब्लू के छात्र, मेंटर, एनआरएलएम के पीएफटी सदस्य, समूह की महिलाऐं, विकास खण्ड समन्वयक एसबीएम, ग्राम पंचायत टांकी के ग्रामवासी उपस्थित रहे

Friday, September 28, 2018

निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न

निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न

अनूपपुर 28 सितम्बर  2018/ स्वतंत्र, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रैट सभागार में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्वाचन सम्बंधी सभी नियमो, उपबंधो, दिशानिर्देशो आदि की अनिवार्य पालना करने के सम्बंध में निर्देश दिए। आपने बताया मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। श्रीमती अनुग्रह पी ने प्रतिनिधियों को सुविधा वेबपोर्टल, cvigil एप के बारे में बताया। आपने कहा बिना प्राधिकृत अनुमति के कोई सभा रैली या जुलूस आदि न निकालें। निर्वाचन व्यय, प्रचार अभियान के सम्बंध में सभी नियमो को अनिवार्य रूप से पालन कर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग करें। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरपी तिवारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को राजनैतिक दलों/ अभ्यर्थियों से आचार संहिता के दौरान रैली, जुलूस, आमसभा आदि के सम्बंध में अपेक्षित आचरण, निर्वाचन प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक अनुमति लेने के सम्बंध में जानकारी दी गयी। निर्वाचन व्यय लेखों के संधारण, निर्वाचन व्यय निगरानी दलों, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, निर्वाचन संचालन के नियम 1961, भारतीय दंड संहिता, विज्ञापन के प्रमाणन एवं निर्वाचन सम्बंधी अन्य विधिक प्रावधानो एवं दिशा निर्देशो से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बैठक में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों ने निर्वाचन में प्रचार प्रसार के सम्बंध में अपने संशय एवं सुझाव बैठक में रखे। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संशयों का समाधान कर एवं सुझावों को संज्ञान में लेकर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु आश्वासित किया गया। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने, सोशल मीडिया में साइबर ऐक्ट के अंतर्गत अनुरूप आचरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें