Thursday, September 27, 2018

घर घर जाकर बताया जा रहा हैं मतदान का महत्व मताधिकार के प्रयोग की मतदाता ले रहे हैं शपथ

घर घर जाकर बताया जा रहा हैं मतदान का महत्व 
मताधिकार के प्रयोग की मतदाता ले रहे हैं शपथ

अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ शासक के चुनाव में हर एक वर्ग समूह जाति के सदस्यों की सहभागिता है। इन्हीं लोकतांत्रिक परम्पराओं  की मर्यादाओं को बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अछून्य रख जाति, धर्म, समुदाय, भाषा, प्रलोभन आदि से ऊपर उठ निर्भीक होकर निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मताधिकार के प्रयोग की अनूपपुर के मतदाताओं ने शपथ ली। ज़िला प्रशासन द्वारा मत के महत्व के प्रति जागरूकता लाने एवं मताधिकार के प्रयोग के प्रति आम जनो को प्रेरित करने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे हैं। अनूपपुर में वोटर आईडी के साथ सेल्फ़ी, मेहंदी, दीवार लेखन, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ आदि के माध्यम से आमजनो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले के समस्त नागरिकों से अपने मत के अधिकार को समझते हुए अनिवार्य रूप से स्वयं एवं औरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया है।

निर्वाचन सामग्री के बेहतर प्रबंधन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

निर्वाचन सामग्री के बेहतर प्रबंधन हेतु दिया गया प्रशिक्षण


अनूपपुर 27 सितम्बर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने हेतु व्यवस्था दलों, निगरानी दलों आदि को ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रैट सभागार में निर्वाचन सामग्री के रखरखाव एवं प्रबंधन हेतु सम्बंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक संचालक जनजातीय विभाग  श्री महेंद्र यादव, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री एस के वाजपेयी, डीपीसी श्री हेमंत खैरवाल समेत निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन से सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बेला बाई कहती है ग़रीबों की मेहनत की क़ीमत समझती है सरकार

सफलता की कहानी
बेला बाई कहती है ग़रीबों की मेहनत की क़ीमत समझती है सरकार

अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ कड़ी धूप में नंगे पाँव पत्ते संग्रहित करना एवं उन्हें जाकर बेचना। रास्तों में काटे आएँ कंकड़ आए सब सहते हुए मेहनत करते रहना। अपनी मेहनत से परिवार का भरण पोषण करना। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहना। अनूपपुर ज़िले के ग्राम सकरा की तेन्दुपत्ता संग्राहक बेला कहती हैं अपना सिर उठाकर जीने के लिए हम तेन्दुपत्ता संग्राहक परिश्रम से कभी पीछे नही हटते। आप कहती हैं शासन की चरण पादुका योजना, पानी की कुप्पी का प्रदाय एवं साड़ी देना शासन की तेन्दुपत्ता संग्राहको के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है। आप बताती है कि उन्हें 11.95 गड्डी तेन्दुपत्ता के संग्रहण पर शासन द्वारा 3131.73 रुपए प्रति गड्डी की दर से कुल 37424 रुपए बोनस राशि प्राप्त हुई है। आप कहती है तेन्दुपत्ता संग्राहको की मेहनत के मोल को शासन पहचानती है। इस राशि की प्राप्ति से मेहनतकश तेन्दुपत्ता संग्राहको में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। अब हम सब और मेहनत कर शासन की अन्य योजनाओं की मदद से आगे बढ़ने के लिए और प्रयास करेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें