Tuesday, September 4, 2018

पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिनों की माफी दी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिनों की माफी दी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान 
बंदियों के पारिश्रमिक में 10 रुपये प्रति दिन की वृद्धि की जाएगी, मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर, सागर में खुली जेलों का लोकार्पण, भोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 
अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018
 
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की जेलों में बंद पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिन की माफी देने की घोषणा की। उन्होने जेलों में महिला बंदियों को दैनिक उपयोग में लगने वाली वस्तुओं जैसे बिन्दी, चूड़ी, सिन्दूर, हेयरबैंड एवं पुरूष बंदियों के लिये टूथपेस्ट, ब्रश, सेविंग सामग्री प्रदान करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। श्री चौहान आज यहां केन्द्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इंदौर और सागर में खुली जेलों का ई-लोकार्पण किया।
   श्री चौहान ने कहा कि दंडित बंदियों के कौशल उन्नयन के लिये कार्य के बदले प्रति दिन प्राप्त होने वाली पारिश्रमिक राशि कुशल बंदियों को 110 रूपये से बढ़ाकर 120 रूपये प्रति दिन एवं अकुशल बंदियों को 62 रूपये से बढ़ाकर 72 रूपये प्रति दिन की जायेगी। पारिश्रमिक दर में नियमित वृद्धि के लिये इसे मूल्य सूचकांक से भी जोड़ा जायेगा।
   श्री चौहान ने कहा कि शासन जेल विभाग को पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति तब बनेगी, जब अपराध मुक्त समाज का निर्माण होगा और जेलों की संख्या कम होती जायेगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति आदतन अपराधी नहीं होता। विषम परिस्थितियों और स्वभावगत विकारों के कारण अपराध हो जाता है। हर व्यक्ति में चाहे, वह कैदी ही क्यों न हो, एक सृजनात्मक व्यक्तित्व छुपा होता है, कलाकार छुपा होता है। सृजनात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने के लिये आवश्यक वातावरण का निर्माण करना होगा। कैदी जब अपनी सजा पूरी करें, तो जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में वापस लौटें।
   केन्द्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बंदियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की जोरदार तैयारियां की थीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दृश्य मंच पर साकार हो उठा। मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य जन्मोत्सव में शामिल हुए।
   मुख्यमंत्री को केन्द्रीय जेल भोपाल परिसर में आगमन पर सशस्त्र गार्ड ने सलामी दी। बंदियों की भजन मंडली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी का अवलोकन किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर भजन गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिस महानिदेशक जेल श्री संजय चौधरी ने प्रदेश में जेल सुधारों की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव जेल विभाग श्री विनोद सेमवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में किये दर्शन
   इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय बरखेड़ी स्थित अहीर मोहल्ला में श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुँच कर दर्शन किये। इस मौके पर भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, अखिल भारतीय किरार महासभा की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह और श्री भगवानदास सबनानी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक 

अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018
 
   अनूसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना संचालित की गई है। जिसके तहत्  वर्ष 2018-19 हेतु अनूपपुर जिले में प्रशिक्षण देने वाली संस्था आल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नॉलाजी (आई.सेक्ट भोपाल) के माध्यम से ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में 100 युवाओं/युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है।
   अतः ऐसे इच्छुक आवेदक जो अनुसूचित जाति वर्ग के हो, जिले के निवासी हो, जिनकी उम्र 18 से 35 हो, जो कक्षा 8 वी उत्तीर्ण हो, जो पूर्व में किसी दूसरी संस्था में नियोजित न हो, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हो अथवा पोस्टमैट्रिक छात्रों हेतु भारत सरकार के समान हो, आवेदक शिक्षित बेरोजगार एवं शाला त्यागी (ड्राप आउट) न हो इस योजना के तहत् किसी भी प्रशिक्षणार्थी द्वारा इस योजना में प्रशिक्षण का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। प्रशिक्षण की अवधि एन.ई.एस. के मापदण्डों के अनुरूप या मुख्यालय द्वारा समय समय पर जारी किये गये नियम अनुसार होगी।
   अतः उक्त ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र सक्षम अधिकारी से जारी समस्त प्रमाण पत्रों अंकसूची, आधार कार्ड, शाला त्यागी प्रमाण का शपथ पत्र सहित एवं तीन फोटो संलग्न कर 20 अगस्त आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी जिसमें वृद्धि करते हुए आवेदन बुलाने का 08 सितंबर तक बढ़ाई जाती है। कृपया निर्धारित दिनांक तक आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अनूपपुर कमरा नम्बर 86 न्यू कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित कार्यालय में जमा कर सकते है।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 सितम्बर को

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 सितम्बर को 
 
अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018
 
   ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में 08 सितम्बर 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा।
   उक्त लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण हेतु लोक अदालत का आयोजन 08 सितम्बर 2018 शनिवार को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी। आमजन से अपील है कि वे जिला अनूपपुर अंतर्गत अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें।’’    

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें