| बीते 24 घंटे में जिलें में 19.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 28-अगस्त-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 19.7 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 22.0, कोतमा में 22.2, जैतहरी रपमें 45.8, पुष्पराजगढ़ 12.0, अमरकंटक 6.2, बिजुरी में 16.2, वेंकटनगर में 20.0, बेनीबारी में 13.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
Tuesday, August 28, 2018
बीते 24 घंटे में जिलें में 19.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
मज़दूरी छोड़ कपड़ा व्यवसायी बने सद्दाम
सफलता की कहानी
मज़दूरी छोड़ कपड़ा व्यवसायी बने सद्दाम
अनूपपुर 28 अगस्त 2018/ अनूपपुर नगरपालिका के निवासी सद्दाम हुसैन युवा हैं उनमे आगे बढ़ने की ललक थी मन में कुछ अच्छा करने का इरादा था। परंतु साधनो के अभाव में यह चाह और ऊर्जा मज़दूरी तक सिमट कर रह गयी थी। कभी दिहाड़ी में तो कभी अख़बार बेच सद्दाम किसी प्रकार गुज़र बसर कर रहे थे। परंतु उनमे आगे बढ़ने की चाह ख़त्म नही हुई थी। तभी मोहम्मद सद्दाम को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के बारे में पता चला। आपने नगरपालिका अनूपपुर कार्यालय में जाकर अधिकारियों से पूछतांछ की एवं योजना का लाभ लेने की मंशा से आवेदन किया। सद्दाम के आवेदन पर उन्हें मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना तहत 50 हज़ार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ उक्त राशि में से बारह हज़ार पाँच सौ रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्राप्त हुई। सद्दाम ने इस राशि के प्रयोग से नगरपालिका अनूपपुर द्वारा स्थापित हॉकर्स ज़ोन में कपड़े की दुकान डाली। सद्दाम पूरी मेहनत एवं लगन से इस व्यवसाय को सफल बनाने में लगे हुए हैं। सद्दाम कहते है शासन के इस सहयोग को वे अपनी मेहनत से एक नयी पहचान देंगे और अन्यो के लिए उदाहरण बनेंगे। सद्दाम कहते हैं युवाओं को भविष्य के लिए घबराने की ज़रूरत नही बस ईमानदारी से प्रयास करे। शासन का साथ और ईमानदार प्रयास निश्चय ही आपको नयी ऊँचाइयों तक ले जाएगा। मोहम्मद सद्दाम नगरपालिका अनूपपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मध्यप्रदेश शासन को धन्यवाद देते हैं।
रामकुमार के जीवन में आयी स्थिरिता मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से जीवनयापन हुआ आसान
सफलता की कहानी
रामकुमार के जीवन में आयी स्थिरिता
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से जीवनयापन हुआ आसान
अनूपपुर 28 अगस्त 2018/ हर सुबह रामकुमार के जीवन में एक नया संघर्ष लेकर आती थी। संघर्ष इस बात का कि आज का भोजन कहाँ से आएगा। रोज़ तलाश रोज़गार की रोज़ जीवन से जंग। अनूपपुर के वार्ड क्र 13 के निवासी रामकुमार कुशवाहा का जीवन कुछ ऐसे ही संघर्षों से भरा था। रामकुमार अपने साहस से मेहनत से रोज़ इस जंग में लड़ने के लिए निकलते। अक्सर ही वो सफल भी होते थे पर कभी कभी मायूसी भी हाथ लगती थी तो कभी बीमारी की वजह से इस रोज़ की समस्या से निपटना बढ़ती उम्र के साथ और भी मुश्किल हो चला था। रामकुमार की इन सभी समस्याओं को ख़त्म किया मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना ने। नगरपालिका अनूपपुर के कर्मचारियों ने जब रामकुमार को पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य करते देखा तो उनसे स्वयं के रोज़गार शुरू करने के सम्बंध में चर्चा की एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया। रामकुमार सहर्ष तैयार हुए एवं उन्होंने पान की दुकान खोलने का निर्णय लिया। रामकुमार को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से 50 हज़ार रुपए प्राप्त हुए। इस राशि में से बारह हज़ार पाँच सौ अनुदान के रूप में प्राप्त हुए। रामकुमार ने मेहनत की और आज वो स्थायी जीवन जी रहे हैं अब वे कल की चिंता नही बल्कि कल को और अच्छा बनाने के बारे में सोचते हैं। रामकुमार शासन को धन्यवाद देते हुए सभी से अनुरोध करते हैं रोज़मर्रा की अड़चनों से बचने के लिए स्वयं का व्यवसाय चालू करें। शासन द्वारा सहयोग एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने भविष्य को चिंतामुक्त कर सुखमय बनाए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
