Sunday, August 26, 2018

कोई भी पात्र मतदाता नही रहना चाहिए वंचित- कलेक्टर मतदाता सूची में नाम जुड़ने की तिथि 31 अगस्त तक

कोई भी पात्र मतदाता नही रहना चाहिए वंचित- कलेक्टर 
मतदाता सूची में नाम जुड़ने की तिथि 31 अगस्त तक

अनूपपुर 26 अगस्त 2018/ जिले में 18 वर्ष से ऊपर की जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिए। महिला मतदाताओं के नाम विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में शामिल करायें। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से नहीं छूटे। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त बीएलओ को दिये हैं। कलेक्टर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को इस प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।
    कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की तिथि आयोग द्वारा 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पहले यह 21 अगस्त तक निर्धारित थी। आपने कहा कि एक जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाना हैं। अतएव सभी नोडल अधिकारी मेहनत कर मतदान केन्द्रवार छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने 18 साल पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों की जानकारी लेकर उनसे फार्म-6 भरवाकर सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए।

राजनैतिक दल आचार संहिता मे निहित आचरणों का करें पालन – ज़िला निर्वाचन अधिकारी


राजनैतिक दल आचार संहिता मे निहित आचरणों का करें पालन – ज़िला निर्वाचन अधिकारी


अनूपपुर 26 अगस्त 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह  पी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त राजनैतिक दलो एवं अभ्यर्थियों को समझाइश दी है कि ऐसे सभी कार्यो से परहेज करे जो चुनावी कानूनों एवं नियमो के अंतर्गत अपराध हैं। समस्त राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी आचार संहिता मे निहित आचरणों का पूर्णरुपेण पालन करे। आपने बताया कि ऐसा कोई पोस्टर,इश्तहार, पैम्फलेट या परिपत्र न निकालें जिसमे मुद्रक अथवा प्रकाशक का नाम एवं पता न हो। किसी अभ्यर्थी के निर्वाचन की संभावनाओ पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के उद्देश्य से उसके व्यक्तिगत आचरण और चरित्र या उम्मेदवारी के संबंध मे ऐसे समाचार का प्रकाशन न करवाएँ जिसके सत्य होने का विश्वास न हो। किसी अन्य अभ्यर्थी अथवा राजनैतिक दल की चुनावी सभा मे हस्तक्षेप न करे। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का परितोषिक, रिश्वत अथवा प्रलोभन न दे। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने के लिए वाहनो का प्रयोग न करें।मतदान केंद्र के आस पास विश्रंखल आचरण या मतदान केंद्र के अधिकारियों के कार्य मे बाधा न डाले। किसी भी व्यक्ति की भूमि, भवन,अहाते अथवा दीवार का उपयोग झण्डा तागने, पोस्टर चिपकाने नारे लिखने आदि का कार्य बगैर संबन्धित व्यक्ति की अनुमति के न करे। शासकीय एवं सार्वजनिक भवन उनके अहातो अथवा अन्य परिसंपत्तियों का प्रयोग चुनावी प्रचार के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Saturday, August 25, 2018

आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण कर, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का  गठन किया है। कलेक्ट्रैट परिसर में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में आयोजित एमसीएमसी समिति की बैठक में सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया सम्बंधी दिशा निर्देशों, एमसीएमसी समिति के दायित्वों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के मीडिया सम्बंधी उपबंधो से अवगत कराया गया। श्रीमती अनुग्रह पी ने मीडिया में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जाँच, पेड न्यूज़ मामलों के अनुवीक्षण, राजनैतिक विज्ञापनों के व्यय लेखा संधारण से सम्बंधित एमसीएमसी समिति के कर्तव्यों एवं ज़िम्मेदारियों के सम्बंध विस्तार से बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीओपी श्री उमेश गर्ग, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा, ज़िला प्रबंधक एनआईसी श्री सुभाष ठाकरे, एमसीएमसी समिति के मीडिया सदस्य श्री कैलाश पांडे एवं श्री राजेश शुक्ला उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें