| राजस्थान और पंजाब राज्य ने अपनाई म.प्र. की पर्यटन नीति |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश सरकार की पर्यटन नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है। देश के कई राज्य हमारी नीतियों को अपना रहे हैं। राजस्थान और पंजाब की सरकारों ने हमारी पर्यटन नीति को अपनाया है। राजस्थान सरकार ने मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति का अध्ययन करने के लिये अपना दल मध्यप्रदेश भेजा था। पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने आज यहाँ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की बैठक में यह बात कही। बैठक में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त और प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड श्री हरिरंजन राव, अपर प्रबंध संचालक म.प्र. पर्यटन बोर्ड श्रीमती भावना बालिम्बे, एम.डी. पर्यटन निगम श्री इलैया राजा उपस्थित थे।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री हरिरंजन राव ने बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा जॉब फेयर आयोजित कर इस वर्ष 15 हजार युवाओं को होटल और सत्कार के क्षेत्र में रोजगार दिलवाया गया है। इस साल से पर्यटन निगम ने होटल और टूरिज्म में बीबीए कोर्स प्रारंभ कर दिया है। अगले 3 साल में प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक युवा इस क्षेत्र में स्नातक होकर निकलेंगे। कई विश्वविद्यालयों ने इस कोर्स को प्रारंभ करने में रूचि दिखाई है। अगले वर्ष से बीबीए टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट कोर्स कॉलेजों में प्रारंभ किये जायेंगे। पर्यटन सचिव श्री हरिरंजन राव ने भोजपुर और भीमबेटका में म.प्र. पर्यटन के होटल और रिसोर्ट शुरू करने के लिये जमीन आवंटन के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में भोजपुर शिव मंदिर में लाइट एण्ड साउण्ड शो शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बताया गया कि पेट्रोल पम्प के साथ रोड साइड होटल और फुड सेंटर खोलने के लिये प्रस्ताव बुलाये जा रहे हैं। बुद्ध सर्किट, हेरीटेज सर्किट और ईको सर्किट के लिये बजट आवंटन हो गया है और काम भी शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग शीघ्र ही अपना साल भर का कार्यक्रम बनाकर जारी करेगा। |
Friday, July 27, 2018
राजस्थान और पंजाब राज्य ने अपनाई म.प्र. की पर्यटन नीति
खरीफ फसल के पंजीयन की कार्यवाही आज से
| खरीफ फसल के पंजीयन की कार्यवाही आज से |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
उपसंचालक कृषि श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के आदेशानुसार खरीफ 2018 फसलों के कृषकों का पंजीयन ई उपार्जन पोर्टल पर आज 28 जुलाई से 31 अगस्त तक किए जाएँगे। अनूपपुर जिले में धान, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मक्का,तिल, रामतिल हेतु पंजीयन ई उपार्जन पोर्टल पर किया जावेगा। खरीफ 2018 हेतु भारत सरकार द्वारा धान, ज्वार, बाजरा एवं कपास का समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा घोषित किया गया है। अन्य अंकित फसलों हेतु ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन उपरांत राज्य शासन द्वारा इन फसलों के उपार्जन/भावांतर/प्रोत्साहन राशि के सम्बंध में निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया जाकर पृथक से निर्देश जारी किए जाएँगे। पंजीकृत कृषकों के बोनी के रकबो के सत्यापन का कार्य राजस्व विभाग द्वारा इस क्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा कृषक कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जावेगा।
|
चूल्हे की टक़रार को उज्जवला ने बदला प्यार में
सफलता की कहानी
चूल्हे की टक़रार को उज्जवला ने बदला प्यार में
अनूपपुर 27 जुलाई 2018/ जंगल से लकड़ी काटकर लाना उन्हें जलाकर अपने पति का एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करना यह शांति की दिनचर्या थी।गर्मियों में तपती धूप में लकड़ियाँ लाना फिर धुएँ को सहन कर खाना बनाना यह सब अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर की शांति रज़क घर की शांति बनाए रखने के लिए किया करती थीं। परंतु बारिश के मौसम में लकड़ियाँ समय से लाना दुष्कर तो था ही साथ ही गीली लकड़ियों से चूल्हा जलाना तो एक विकट समस्या थी। खाने में देरी से अक्सर ही शांति और सुरेश में झगड़े होते थे। शांति कहती हैं उज्जवला योजना से चूल्हे की टक़रार अब प्यार में बदल चुकी है। न ही अब धुएँ का सामना करना पड़ता है और न ही खाना बनाने में देरी होती है। शांति और सुरेश के दोनो बच्चे संतोषी एवं मुकेश समय से स्कूल भी जा पाते हैं।
बच्चों के भविष्य को उज्जवल किया उज्जवला ने
सुरेश कहते हैं वो अपनी भूख तो सहन कर लेते थे पर बच्चों की भूख एवं स्कूल जाने में देरी उनसे सहन नहीं होती थी। यही टक़रार का कारण था।सुरेश हर वक़्त सोचते थे इस समस्या को कैसे हल किया जाय, परिवार की अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में ही सारी कमाई चली जाती थी। ऐसे में गैस कनेक्शन के लिए पैसा जुटा पाना आसान नहीं था। उज्ज्वला योजना से प्राप्त सहायता के कारण ही आज बच्चे समय से स्कूल जा पा रहे हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य में उज्जवला का योगदान समझ पाना औरों के लिए मुश्किल है पर शांति और सुरेश के लिए नहीं।दोनो शासन को इस योजना के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

