| उर नदी परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई को |
| अनुपपुर | 20-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 30 जुलाई को शिवपुरी जिले के पिछोर में उर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की लागत 2600 करोड़ रुपए है। यह परियोजना एक वर्ष के अंदर पूर्ण होगी और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।
जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे के संबंध में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश भी दिए। |
Friday, July 20, 2018
उर नदी परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई को
नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से बढ़ेगा प्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात
| नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से बढ़ेगा प्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात |
| अनुपपुर | 20-जुलाई-2018 |
भारतीय आयात-निर्यात बैंक (एक्जिम) ने मध्यप्रदेश की निर्यात संवर्धन रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया है कि मध्यप्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार 2016-17 में 2.4 बिलियन डालर रहा है। यह देश में अन्य राज्यों की तुलना में 15वें स्थान पर है। प्रदेश का निर्यात देश के कुल अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात का 1.6 प्रतिशत है।
एक्जिम बैंक की स्टडी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश 2021-22 तक 10 बिलियन डॉलर का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। इसके लिये कई चरणों में नीतिगत निर्णयों के साथ महत्वपूर्ण कदम भी उठाने होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्यप्रदेश से निर्यात में दवाओं का प्रतिशत सर्वाधिक है। अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने के लिये अनेक क्षेत्रों में प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। विशेषकर पर्यटन, भण्डारण, यातायात के बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय से क्षेत्रीय उत्पादों की मार्केटिंग से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं। प्रदेश के नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात 2022 तक 10 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अभी मध्यप्रदेश की केवल 7 वस्तुओं/ उत्पादों को ही जी.आई. टैग मिले हैं। इनमें चन्देरी का कपड़ा, इंदौर के चमड़े के खिलौने, बाघ प्रिन्ट, दतिया और टीकमगढ़ के धातु शिल्प, महेश्वरी साड़ी, रतलामी सेव और कड़कनाथ मुर्गे को ही वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन से संबंधित जियोग्राफिकल इंडिकेशन ऑफ गुड्स (रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटेक्शन) एक्ट 1999 के अन्तर्गत जी.आई टैग दिये गये हैं। स्टडी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश नये उत्पादों को अलग-अलग क्षेत्रों में चिन्हित कर जी.आई. टैग के लिये आवेदन कर सकता है। जैसे चन्देरी साड़ी (चन्देरी), मावा जलेबी (बुरहानपुर), पोहा (इन्दौर), जाली वर्क (ग्वालियर) आदि जैसी वस्तुओं के लिये जी.आई टैग के साथ क्षेत्रीय उत्पादों के लिये नीति बनाता है, तो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनेगी और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की मांग को पूरा किया जा सकेगा, वर्तमान में देश में सर्वाधिक कर्नाटक के 30 और आन्ध्रप्रदेश के 14 उत्पाद को जी.आई टैग मिला हुआ है। |
छातापटपर में एक साथ लगाए गए 500 पौधे पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का लिया गया प्रण
छातापटपर में एक साथ लगाए गए 500 पौधे
पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का लिया गया प्रण
अनूपपुर 20 जुलाई 2018/ प्रकृति के दिए हुए उपहारों के उपभोग के साथ हर मनुष्य का यह भी दायित्व है कि वह प्रकृति का संरक्षण करे। जिससे की आगे आने वाली पीढ़ियों को हमारी लापरवाही से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उक्त आशय के विचार विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने आज जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत छातापटपर में खंडस्तरीय वृक्षारोपण समारोह में व्यक्त किए।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा वृक्षारोपण एक शुरुआत है इसे देखभाल कर वृक्ष बनाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। आज हमारे द्वारा निभायी गयी ज़िम्मेदारी से भविष्य सुरक्षित होगा। आपने कहा जिस प्रकार जिन पौधों के फल हम प्राप्त कर रहे हैं वो हमारे पूर्वजों ने लगाए हैं उसी प्रकार हमें भी अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।आपने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मन लगाकर पढ़ायी कर भविष्य निर्माण करने के लिए कहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री एस के वाजपेयी ने बताया कि जैतहरी जनपद अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत 40 हज़ार पौधे लगाए जाएँगे। इनमें से 18 हज़ार वानिकी एवं 22 हज़ार उद्यानिकी प्रजाति के रहेंगे।
वृक्षारोपण समारोह में आज 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिड़ाना, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गोमती धुर्वे, ज़िला पंचायत सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज राठोर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियो छात्र छात्राओं एवं आम जनो ने वृक्षारोपण किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
