| पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन |
| अनुपपुर | 19-जून-2018 |
आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्य प्रदेश, ग्वालियर के निर्देशानुसार जिले में पटवारी प्रशिक्षण सम्पन्न कराये जाने हेतु पटवारी प्रशिक्षण प्रबंधन, निगरानी समिति एवं प्रशिक्षण शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। जिसमें श्री अजय शर्मा, कलेक्टर अनूपपुर के मंत्रालय भोपाल एवं श्री बी.डी. सिंह, सयुक्त कलेक्टर के जिला डिण्डौरी स्थानान्तरण हो जाने के फलस्वरूप समितियों में संशोधन किया गया है। अब पटवारी प्रशिक्षण प्रबंधन एवं निगरानी समिति की अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी., सदस्य सचिव डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरि एवं सदस्य प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.एस. मिश्रा नियुक्त किये गये एवं प्रशिक्षण शाला प्रबंधन (स्कूल प्रशासन) समिति के सदस्य डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरि, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.एस. मिश्र, राजस्व निरीक्षक श्री कौशल सिंह, राजस्व निरीक्षक श्रीमती श्रीमती विमला सिंह, श्रीमती मीरासिंह, श्री अमान सिंह, श्री संतोष कुमार शर्मा एवं श्री सुशीला बरौतिया नियुक्त किये गये है।
|
Tuesday, June 19, 2018
पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन
महिलाओं को आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तवाहिनी अभियान का संचालन
| महिलाओं को आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तवाहिनी अभियान का संचालन |
| अनुपपुर | 19-जून-2018 |
महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा ने बताया है कि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाएं जाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तेवाहिनी अभियान का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग के पदों में भर्ती हेतु आयोजित होने वाली परीक्षाओ के माध्यम से पुलिस विभाग में महिलाओं का अधिक से अधिक चयन होने हेतु कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं शारीरिक प्रवीणता परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कक्षाएं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में संचालित है। इस अभियान अंतर्गत दिनांक 01.जुलाई से नवीन बैंच प्रारंभ किया जा रहा है प्रशिक्षण में प्रवेश प्राप्त करने हेतु इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं दिनांक 30 जून 2018 तक प्रत्येक कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग,कक्ष क्रं 84 एवं 85, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, अनूपपुर जिला अनूपपुर से आवेदन प्राप्त एवं जमा कर प्रवेश कर सकते है। उक्त प्रशिक्षण कक्षाओं में अध्यापन कार्य करने हेतु प्रशिक्षको की आवश्कता अध्यापन कार्य किए जाने के लिये इच्छुक व्यक्ति उक्त दिनांक एंव समय में संपर्क कर सकते है।
|
राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा चाईल्ड वेल फेयर अवार्ड
| राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा चाईल्ड वेल फेयर अवार्ड |
| अनुपपुर | 19-जून-2018 |
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन ने बताया है कि राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा चाईल्ड वेलफेयर अवार्ड के संबंध में 1 जुलाई 2017 से 30 जून 2018 तक के बीच होने वाली घटनाओं में ऐसे साहसिक, बहादुर बच्चों (जिनकी उम्र 06 वर्ष से कम न हो व 30 जून को 18 वर्ष से अधिक आयु न हो) जो अपने जीवन को जोखिम में डालकर बहादुरी पूर्वक कार्य करके दूसरे व्यक्तियों की जान बचाई हो, या ऐसे कोई साहसिक समाजिक कार्य किया हों जो दूसरे बच्चों के लिये अनुकरणीय हो, अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की सहायता की हो, की जानकारी चाही गई है। आपने समस्त थाना/चौकी प्रभारी के निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की जानकारी 10 दिवस के भीतर कार्यालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
