| महिलाओं को आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तवाहिनी अभियान का संचालन |
| अनुपपुर | 19-जून-2018 |
महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा ने बताया है कि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाएं जाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तेवाहिनी अभियान का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग के पदों में भर्ती हेतु आयोजित होने वाली परीक्षाओ के माध्यम से पुलिस विभाग में महिलाओं का अधिक से अधिक चयन होने हेतु कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं शारीरिक प्रवीणता परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कक्षाएं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में संचालित है। इस अभियान अंतर्गत दिनांक 01.जुलाई से नवीन बैंच प्रारंभ किया जा रहा है प्रशिक्षण में प्रवेश प्राप्त करने हेतु इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं दिनांक 30 जून 2018 तक प्रत्येक कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग,कक्ष क्रं 84 एवं 85, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, अनूपपुर जिला अनूपपुर से आवेदन प्राप्त एवं जमा कर प्रवेश कर सकते है। उक्त प्रशिक्षण कक्षाओं में अध्यापन कार्य करने हेतु प्रशिक्षको की आवश्कता अध्यापन कार्य किए जाने के लिये इच्छुक व्यक्ति उक्त दिनांक एंव समय में संपर्क कर सकते है।
|
Tuesday, June 19, 2018
महिलाओं को आत्मर निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्तवाहिनी अभियान का संचालन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment