| कौशल एवं रोजगार मेले में 783 युवाओं को मिला रोजगार आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन ने दी शुभकामनाएँ |
| अनुपपुर | 19-जून-2018 |
परिश्रम से संभावनाओं के द्वार खुलते जाएंगे। रोजगार प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी होनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्क्त शहडोल संभाग श्री जे. के. जैन ने रोजगार मेले के माध्यम से नियोजित युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा अपने हुनर एवं काबिलियत के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहें। काबिलियत के विकास के साथ संभावनाओं में सतत् वृद्धि होगी। आपने उपस्थित कंपनियों को नियोजित युवाओं को नियोजन शर्ते व्यवस्थाएँ, वेतन एवं भत्ते के सम्बंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। आपने कहा एक ही जगह से शुरूआत कर योग्यता के आधार पर कर्मठ व्यक्ति अपनी लगन से बहुत आगे बढ़ सकता है। युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी ध्यान देने के लिए कहा है। आपने कहा सोच बड़ी करें उद्मयी बन अन्यों को भी रोजगार उपलब्ध कराएँ। रोजगार मेले में स्वरोजगार हेतु कॉउन्सलिंग की व्यवस्था भी की गई थी।
जहॉ भी रहें समर्पित भाव से कार्य करें- श्री रौतेल
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने सभी नियोजित युवाओं को बधाई दी एवं पूरे समर्पण से कार्य करें, अपना परिवार एवं जिले का नाम रोशन करें। आपने कहा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं। आपने कहा शासन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत् प्रयास किए जा रहे है। इन आयोजनों का लाभ दिला कर आजीविका संवर्धन ही शासन का लक्ष्य है।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए 5 वीं से 12 वीं तक योग्यता प्राप्त, नॉन टेक्नीकल स्नातक एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की योग्यतानुसार रिक्तियों की पूर्ति हेतु 1694 युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें से 814 युवाओं को आंगन्तुक कंपनियों द्वारा लेटर ऑफ इन्टेन्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर, अपर कलेक्टर डॉ. आर पी तिवारी, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा, समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पत्रकार उपस्थित रहे। |
Tuesday, June 19, 2018
कौशल एवं रोजगार मेले में 783 युवाओं को मिला रोजगार आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन ने दी शुभकामनाएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment