| सिकल सेल दिवस पर छ: जिलों के अभियान का कमिश्नर श्री जैन ने अनूपपुर से किया शुभारंभ |
| अनुपपुर | 19-जून-2018
|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री जे.के. जैन ने कहा कि सिकल सेल बीमारी से रक्ताल्पता के कारण पीड़ित व्यक्ति को संक्रमण होता है जिससे बिमारी का स्वरूप गंभीर हो जाता है। इसे संपूर्ण खत्म करने के लिए पीड़ित व इस कार्य मे जुटे अमले को पूरी शिद्दत के साथ कार्य करने की जरूरत हैं आप ने कहा कि ऐसे कार्यो में अमला पूरी निष्ठा के साथ पीड़ित मानवता की सेवा कर आदर्श प्रस्तुत करें। आपने राज्य शासन द्वारा जन स्वास्थ्य सहयोग तथा सृजन संस्था के सहयोग से संचालित कार्यक्रम की सराहना की, आपने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़ कर कोई कार्य नही है। खून की कमी से शरीर का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास रूक जाता है। कमिश्नर श्री जैन ने इस अभियान की रिपोर्टिंग समय-समय पर करने के लिये संभाग के तीनों जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामलाल रौतेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले भर में अल्परक्तता से पीड़ित रोगी बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे है। सिकल सेल एनीमिया अभियान से इस संक्रमण से लड़नें में सभी कामयाब हो ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। आपने कहा कि सिकल सेल बिमारी के निदान के लिए प्रशिक्षित अमला ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करें। आपने कहा कि अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय संचालक डॉ एस. के. सालम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी तथा सृजन संस्था के सहयोग से सिकल सेल एनीमिया की बीमारी को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने का भरोसा दिलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.पी. श्रीवास्तव, जनस्वास्थ सहयोग गनियारी के डॉ योगेश जैन, सृजन संस्था के श्री राहुल पहड़वा ने सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट की कार्य योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिन्डौरी,मण्डला एवं सीधी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आर.बी.एस.के. चिकित्सक, ए.एन.एम., पैरामेडिकल स्टॉफ तथा सिकल सेल से चिन्हित पीडित 102 रोगी अभिभावक सहित उपस्थित थे। |
Tuesday, June 19, 2018
सिकल सेल दिवस पर छ: जिलों के अभियान का कमिश्नर श्री जैन ने अनूपपुर से किया शुभारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment