Monday, June 18, 2018

डोर टू डोर सर्वे का कार्य 20 जून तक करे सम्पन्न - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

डोर टू डोर सर्वे का कार्य 20 जून तक करे सम्पन्न - उप जिला निर्वाचन अधिकारी 

अनुपपुर | 18-जून-2018
 
     अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण हेतु  बीएलओ के द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे की कार्यवाही 20 जून तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। आपने बताया कि सर्वे मे जनसांख्यकीय एकरूप प्रविष्टियों, एक नाम एवं एक उम्र पर अलग वोटर आईडी नंबर वाली प्रविष्टियों, बिना गृह नंबर पर वैकल्पिक नंबर प्रदान कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जा रहा है।

’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’

’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’ 

अनुपपुर | 18-जून-2018

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जन हितकारी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर, वार्ड स्तर एवं पंचायत स्तर विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आदि हितलाभ से सम्बन्धित विभाग के जिलाधिकारी समिति के सदस्य रहेंगे। वार्ड एवं पंचायत स्तर पर निगरानी समिति में पंजीकृत असंगठित श्रमिक भी सदस्य होंगे। समिति का कार्य संबल योजनांतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सुनिश्चित करना होगा।

निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ. आर पी तिवारी

निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ. आर पी तिवारी 
पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक, 
अनुपपुर | 18-जून-2018
 
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 की प्री-रिविजन कार्यवाही एवं 1 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहित मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण संबंधी निर्देश दिये गए है। इसके अन्तर्गत बीएलओ पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक करें।
     उक्त निर्देशो के परिपालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्त कार्यवाही जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें