Monday, June 18, 2018

’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’

’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’ 

अनुपपुर | 18-जून-2018

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जन हितकारी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर, वार्ड स्तर एवं पंचायत स्तर विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आदि हितलाभ से सम्बन्धित विभाग के जिलाधिकारी समिति के सदस्य रहेंगे। वार्ड एवं पंचायत स्तर पर निगरानी समिति में पंजीकृत असंगठित श्रमिक भी सदस्य होंगे। समिति का कार्य संबल योजनांतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सुनिश्चित करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें