| ’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’ |
| अनुपपुर | 18-जून-2018 |
Monday, June 18, 2018
’जन कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला, वार्ड एवं पंचायत स्तर में गठित होगी विशेष समितियाँ’
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ. आर पी तिवारी
| निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ. आर पी तिवारी |
| पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक, |
| अनुपपुर | 18-जून-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 की प्री-रिविजन कार्यवाही एवं 1 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहित मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण संबंधी निर्देश दिये गए है। इसके अन्तर्गत बीएलओ पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक करें।
उक्त निर्देशो के परिपालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्त कार्यवाही जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। |
आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन आज
| आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन आज |
| अनुपपुर | 18-जून-2018 |
जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आज 19 जून को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्काड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त किये जावेगें। रोजगार मेले में जिले के समस्त विकास खण्डों में विगत दिवसों में आयोजित स्वरोजगार सम्मेलनों में प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिलें के युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर मेले से लाभ प्राप्त करें। प्राचार्य आईटीआई अनूपपुर ने जनाप्रतिनियों, पत्रकारों, आमजनों एवं युवाओं से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाऐं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

