| पहुँचविहीन राशन दुकानों पर अगले तीन माह का अग्रिम भंडारण |
| खाद्य विभाग द्वारा 5 जून तक भंडारण करने के निर्देश |
| अनुपपुर | 01-जून-2018 |
प्रदेश में पहुँचविहीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर आगामी 5 जून तक जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह के खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण करने के निर्देश खाद्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों को जारी किये गये हैं। प्रदेश में 18 जिलों की 111 राशन दुकानें वर्षा काल में पहुँचविहीन दुकानों के रूप में चिन्हित है।
खाद्य विभाग द्वारा पहुँचविहीन राशन दुकानों के लिये अग्रिम भंडारण के लिये 25 लाख 20 हजार 570 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन जारी किया गया है। इसमें 17 लाख 31 हजार 660 किलोग्राम गेहूँ और 7 लाख 88 हजार 910 किलोग्राम चावल शामिल है। इसके साथ ही 46 हजार 329 किलोग्राम नमक और 50 हजार 169 किलोग्राम डबल फोर्टीफाइड नमक का भी आवंटन किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक में पहुँचविहीन दुकानों के लिये जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह के लिये 8 हजार 253 किलोग्राम दाल का आवंटन भी जारी किया गया है। खाद्य आयुक्त श्री श्रीमन शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्ण योजना के तहत 10 मई 2018 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित पहुँविहीन राशन दुकानों के परिवारों के लिये अगले तीन माह के अग्रिम भंडारण के लिये आवंटन जारी किया गया है। इसमें अंत्तयोदय अन्न योजना के 6 हजार 132 परिवार और प्राथमिकता परिवारों के एक लाख 25 हजार 114 सदस्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है 18 जिले की 111 राशन दुकानें पहुँचविहीन हैं। बालाघाट में 22, डिडौरी में 18, होशंगाबाद में 11, बैतूल में 10, रायसेन में 8, हरदा और सीधी में सात-सात, पन्ना में 6, छिंदवाड़ा में 5, नरसिंहपुर और श्योपुर में 4-4, अलीराजपुर और सागर में दो-दो राशन दुकानें और छतरपुर, देवास, गुना, रतलाम और विदिशा जिले में एक-एक राशन दुकान पहुँचविहीन हैं। |
Friday, June 1, 2018
पहुँचविहीन राशन दुकानों पर अगले तीन माह का अग्रिम भंडारण
प्रत्येक बूथ के लिए नियुक्त करे बीएलए - डॉ आर पी तिवारी नगरपालिका/ पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
प्रत्येक बूथ के लिए नियुक्त करे बीएलए - डॉ आर पी तिवारी
नगरपालिका/ पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 1 जून 2018/ नगरपालिका/पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 हेतु स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक मे उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी ने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लैवल एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा है। उक्त बैठक में मतदाता सूची संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गयी।
श्री तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची के संबंध मे दावे-आपत्ति 30 मई से 8 जून तक दावा-आपत्ति केन्द्र पर लिये जायेंगे। दावे-आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 2 जुलाई 2018 को किया जायेगा। इस हेतु विशेष कार्यालय स्थापित किये जायेंगे। बैठक मे राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों समेत रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित थे।
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ आर पी तिवारी डोर टु डोर सर्वे का कार्य 20 जून तक पूर्ण करने के दिये निर्देश
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - डॉ आर पी तिवारी
डोर टु डोर सर्वे का कार्य 20 जून तक पूर्ण करने के दिये निर्देश
अनूपपुर 1 जून 2018/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 की प्री-रिविजन कार्यवाही एवं 1 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहित मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु पुनरीक्षण संबंधी निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशो के परिपालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्त कार्यवाही ज़िम्मेदारी के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इसके अनुसार अंकित प्री-रिविजन गतिविधियों के अन्तर्गत बीएलओ के घर-घर जाकर सर्वे 15 मई से 20 जून तक, पोलिंग स्टेशनों का भौतिक मूल्यांकन 21 जून से 20 जुलाई तक, ड्राप्ट मतदाता सूची का निर्माण 21 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं पुनरीक्षण(रिविजन) गतिविधियों के अन्तर्गत समेकित ड्राप्ट सूची मतदाता का प्रकाशन 31 जुलाई को, दावा एवं आपत्ति 31 जुलाई से 21 अगस्त तक, डाटा अपडेट और प्रिंटिंग का कार्य 26 सितम्बर एवं उक्त गतिविधियों उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जायेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...



