| प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें- सीईओ जिला पंचायत |
| आजीविका मिशन अंतर्गत आरसेटी में ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 22-मई-2018 |
इसके पूर्व ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षणार्थियों ने नवागत सीईओ जिला पंचायत महोदया का स्वागत गान गाकर स्वागत किया एवं आरसेटी निर्देशक श्री जी.सी.शील ने नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महोदया का पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया। तदुपरांत आरसेटी निर्देशक श्री शील ने सीईओ जिला पंचायत के समक्ष आरसेटी की विकासयात्रा का प्रस्तुतिकरण किया। जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने आजीविका मिशन अंतर्गत आरसेटी में संपादित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभी तक आरसेटी के माध्यम से आजीविका मिशन के विभिन्न ग्रामों से 1715 बेराजगार युवक युवतियों को अभी तक सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, मोटर ड्राइविंग, व्यवसायिक सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन आदि विषयों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। एलडीएम श्री पी सी पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में नाबार्ड डीडीएम श्री रवींद्र जोल्हे, एलडीएम श्री पी सी पांडेय, एफएलसीसी श्री राउत राय, आरसेटी निर्देशक श्री जी सी शील तथा जिला प्रबंधक-कौशल, आजीविका मिशन श्री दशरथ प्रसाद झारिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के फैकल्टी मेंबर श्री सत्यम सिंह ने किया। |
Tuesday, May 22, 2018
प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें- सीईओ जिला पंचायत
2 अक्टूबर के पूर्व अनूपपुर जिले होगा खुले में शौच से मुक्त जि.पं. सामान्य सभा की बैठक में हुई चर्चा
| 2 अक्टूबर के पूर्व अनूपपुर जिले होगा खुले में शौच से मुक्त जि.पं. सामान्य सभा की बैठक में हुई चर्चा |
| अनुपपुर | 22-मई-2018 |
जि.पं. सदस्यों ने बैठक में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य में हीला हवाली बरतने, विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं विस्तार, अधोसंरचना के कार्यो को शोध पूर्ण कराने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया है। बैठक में, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यात्रिकी सेवा, पेयजल समस्या आदि के संबंध में विभागवार समीक्षा की गई। |
स्वरोजगार योजनाओ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर करे प्रयास - कलेक्टर
स्वरोजगार योजनाओ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर करे प्रयास - कलेक्टर
आगामी 3 महीनो मे प्राप्त करना है लक्ष्य
अनूपपुर 22 मई 2018/ आगामी विधानसभा एवं एमसीसी लागू होने से विकास कार्यो मे व्यवधान को कम करने हेतु श्रीमती अनुग्रह पी ज़िले के वार्षिक लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों का चयन कर आगामी 3 महीनो मे ही लाभान्वित करने के हेतु ज़िला उद्योग विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, आजीविका, हथकरघा, पिछड़ा वर्ग एवं स्वरोजगार से संबन्धित समस्त विभागो को निर्देशित किया है। आपने कहा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु युद्धस्तर पर प्रयास करे। आपने ज़िले के समस्त इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि अधिक अधिक से अधिक संख्या मे आवेदन देकर इन योजनाओ से लाभान्वित हो।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

