Friday, May 11, 2018

श्रमोदय आवासीय विद्यालय की 20 मई को प्रवेश परीक्षा

श्रमोदय आवासीय विद्यालय की 20 मई को प्रवेश परीक्षा 
 
अनुपपुर | 11-मई-2018
 
   प्रदेश के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की कक्षा-6, 7, 8, 9 और 11वीं में प्रवेश के लिये 20 मई, रविवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित यह परीक्षा सभी जिला-स्तरीय परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षा में करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
   परीक्षा में शामिल होने के लिये परीक्षार्थी www.shramodayvidyalay.mp.gov.in और www.mpsos.nic.in से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय के फोन नम्बर-0755-2671066 और 2552106 से भी प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से जुड़े 6897 ग्राम 
2660 करोड़ से 15 हजार 146 कि.मी सड़क तैयार 
अनुपपुर | 11-मई-2018

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र में 250 तक तथा सामान्य क्षेत्रों में 500 तक की आबादी वाले सभी ग्रामों को बारहमासी सड़कों से जोड़ दिया गया है। वर्ष 2010-11 से प्रारंभ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2660 करोड़ रुपये के व्यय से 6897 ग्रामों को सड़क सम्पर्क का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके लिये 15 हजार 146 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियानवयन किया गया। इस योजना में 51 जिलों में 9109 ग्रामों को बारहमासी ग्रेवल सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है।
    मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 2011-12 में 252 करोड़ रुपये के व्यय से 790 कि.मी., वर्ष 2012-13 में 794 करोड़ रुपये के व्यय से 3876 कि.मी., वर्ष 2013-14 में 627 करोड़ रुपये के  व्यय से 5838 कि.मी., वर्ष 2014-15 में 438 करोड़ के व्यय से 1967 कि.मी., वर्ष 2015-16 में 184 करोड़ रुपये की लागत से 1353 कि.मी., वर्ष 2016-17 में 196 करोड़ रुपये की लागत से 568 कि.मी. तथा वर्ष 2017-18 में 110 करोड़ रुपये की लागत से 754 कि.मी. सड़क मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। इस प्रकार प्रदेश के 6853 सड़क मार्ग बनकर तैयार हो चुके हैं।

विचारों को सकारात्मक बनाने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम के होंगे आयोजन

विचारों को सकारात्मक बनाने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम के होंगे आयोजन



अनुपपुर 11 मई 2018/ शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार एवं विचारों को और अधिक सकारात्मक करने के  लिए आनंद विभाग द्वारा अल्पविराम कार्यक्रम की पहल की गयी है। आनंद विभाग के ज़िला नोडल अधिकारी श्री प्रवीण फ़ुलपगारे ने ज़िले के अंदर कार्यरत समस्त विभागो पुलिस, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत,  वन, कृषि, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास , स्वास्थ्य, नगरपालिका, शहरी विकास अभिकरण आदि से आग्रह किया है कि शासन की मंशानुसार विभाग की प्रत्येक कार्यशाला /मीटिंग मे अल्पविराम के सत्र को अनिवार्य रूप से शामिल करे। आपने कहा समस्त विभाग अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अल्पविराम से जोड़ने के लिए राज्य आनंद संस्थान भोपाल से प्रशिक्षित आनंदम सहयोगी डॉ योगेश दीक्षित एवं श्री सतीश तिवारी से साथ परामर्श कर अल्पविराम कार्यक्रम के आयोजन हेतु कैलंडर बनाकर अवगत कराएं। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें