| प्रदेश में गरीबों की भलाई का नया इतिहास रचा - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मध्यप्रदेश गरीबों के लिए सर्वाधिक योजनाएँ संचालित करने वाला प्रदेश, मुंगावली 25 करोड़ से मिनी स्मार्ट सिटी बनेगी |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका मकसद प्रदेश के गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाना है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश में गरीबों की भलाई के लिए नया इतिहास रचा है। गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सर्वाधिक योजनाएँ संचालित करने वाला मध्यप्रदेश देश का ही नहीं दुनिया का एकमात्र राज्य है।
सभी वर्गों के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार भरेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, आई.आई.टी. आदि पाठ्यक्रमों में लगने वाली फीस की राशि राज्य सरकार भरेगी। सभी गरीबों का इलाज नि:शुल्क करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक परिवार की गर्भवती माताओं को छ: माह से नौ माह तक 4 हजार रूपये एवं प्रसव के बाद पौष्टिक आहार के लिये 12 हजार की राशि के रूप में प्रदेश में इस वर्ष लगभग 17 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में जमा करवाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गत वर्ष गेहूँ बेचने वाले किसानों के खातों में इस वर्ष कृषक समृद्धि योजना में 200 रूपये प्रति क्विंटल के मान से 1700 करोड़ की राशि जमा होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर इस वर्ष पंजीकृत किसानों द्वारा गेहूँ बेचने पर 265 रूपये और चना, सरसों, मसूर बेचने पर 100 रूपये प्रति क्विटंल के मान से बोनस राशि जमा करवाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने की महिलाओं के स्व-सहायता समूहों की सराहना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में आजीविका मिशन एवं महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रदेश में मुर्गी दाने का कारखाना, स्कूली बच्चों के लिए गणवेश बनाने का प्रशिक्षण देकर उनकी बैंकों से लिंकिंग कर फेडरेशन बना कर सहायता दी जायेगी। इन व्यवसायों के लिए स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को शासन द्वारा तकनीकी सहायता भी दी जायेगी।
श्रमिकों को 200 रूपये फ्लेट रेट पर मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि 60 वर्ष से कम आयु के मजदूर की मृत्यु होने पर 02 लाख की और दुर्घटना से मृत्यु होने पर 04 लाख रूपये की राशि परिवार को दी जायेगी। मजदूरों के परिवारों को 200 रूपये फ्लेट रेट पर बिजली दी जायेगी। श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए 05 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने जन-समुदाय से बेटा-बेटी के बीच में भेदभाव न करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर शादी तक की जवाबदारी राज्य सरकार ने ली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी एवं महिलाओं के साथ छेडखानी एवं दुराचार करने वाले दुराचारियों को फाँसी की सजा देने का विधेयक पारित किया गया है। कार्यक्रम के शुरू में कन्या-पूजन किया गया। |
Friday, April 27, 2018
प्रदेश में गरीबों की भलाई का नया इतिहास रचा - मुख्यमंत्री श्री चौहान
हितग्राही के खाते में जमा होगी भरण-पोषण की 10 प्रतिशत राशि
| हितग्राही के खाते में जमा होगी भरण-पोषण की 10 प्रतिशत राशि |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त-जन कल्याण विभाग द्वारा संचालित और अनुदान प्राप्त संस्थाओं में रहने वाले अंत:वासियों के भरण-पोषण की 10 प्रतिशत राशि, उनके खातों में जमा कराई जाएगी।
प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त-जन कल्याण श्री अशोक शाह ने बताया कि सामाजिक न्याय और नि:शक्त जन कल्याण द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित शासकीय और अशासकीय संस्थाओं एवं वृद्धाश्रमों में निवासरत प्रत्येक हितग्राही के भरण-पोषण पर एक हजार रुपये की राशि प्रति माह खर्च की जाती है। राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस राशि में से 10 प्रतिशत राशि, प्रति माह हितग्राही के खाते में जमा कराई जाएगी, जिसका उपयोग वह अपने निजी कार्यो पर कर सकेगा। |
प्रदेश में 10.21 लाख किसानों के खातों में जमा करवाई गई 1677 करोड़ की राशि (मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना)
| प्रदेश में 10.21 लाख किसानों के खातों में जमा करवाई गई 1677 करोड़ की राशि (मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना) |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के मकसद से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे। इन निर्णयों के क्रियान्वयन के बाद 16 अप्रैल को प्रदेश के 10 लाख 21 हजार किसानों के बैंक खातों में 1677 करोड़ की राशि जमा करवाई गयी।
रबी 2016-17 और रबी मार्केटिंग सीजन 2017-18 में गेहूँ का विक्रय कराने वाले 7 लाख 39 हजार किसानों के खातों में 200 रुपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि के रूप में 16 अप्रैल को 1345 करोड़ की राशि जमा करवाई गयी है। इसी तरह खरीफ सीजन 2017 और खरीफ मार्केटिंग सीजन 2017-18 में धान का विक्रय करने वाले 2 लाख 82 हजार किसानों के बैंक खातों में 332 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर जमा करायी गयी है। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

