| संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9वीं में विज्ञान और गणित विषय तथा 11वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में इन विषयों की एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकें ही मान्य होंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिये हाई स्कूल स्तर के विज्ञान एवं गणित विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है।
प्रशिक्षण 7 मई से 29 जून तक संभागीय मुख्यालयों पर 8 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणित और विज्ञान विषय के 14 हजार शिक्षकों को स्त्रोत समन्वयक प्रशिक्षण देंगे। आयुक्त लोक शिक्षण ने जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। |
Wednesday, April 25, 2018
संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण
समाज को बदलने आगे आये जन अभियान परिषद
| समाज को बदलने आगे आये जन अभियान परिषद |
| ’मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया आव्हान समन्वयकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न’ |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि समाज को बदलने के लिये जनअभियान परिषद आगे आये। महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, जल-संरक्षण और सामाजिक समरसता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि परिषद वार्षिक कार्य-योजना बनाकर इस दिशा में कार्य करे। श्री चौहान गत दिवस शारदा विहार में परिषद के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरीय समन्वयकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य में अनेक कार्य किए गए हैं। अपेक्षित परिणाम के लिए इन कार्यों के साथ ही समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है। इसी तरह पर्यावरण और जल-संरक्षण के प्रति जन-चेतना जागृत किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा मिशन से नदी और पर्यावरण-संरक्षण के प्रति प्रदेश में नई चेतना का निर्माण हुआ है। इसे बनाए रखना आवश्यक है। आगामी जुलाई माह में पौध-रोपण के कार्य में अधिक से अधिक जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाए। इसी तरह जल-संसद के बाद विस्तृत कार्य-योजना बनाकर जन अभियान परिषद जल-संरक्षण का अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने देश विरोधी विघटनकारी शक्तियों के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस गति से प्रगति कर रहा है। उससे शीघ्र ही उसका विश्व में नंबर एक देश बनना निश्चित है। इससे कई राष्ट्र विरोधी शक्तियाँ विचलित हैं। वह समाज को विघटित करने के कार्य कर रही हैं। ऐसे में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का कार्य परिषद करे। असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए संचालित योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। श्री चौहान ने परिषद की सराहना करते हुए कहा कि परिषद प्रदेश का सबसे विश्वसनीय आदर्श संगठन है। उन्होंने युधिष्ठिर-यक्ष संवाद, गीता के श्लोक और मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों के प्रसंगों के माध्यम से समन्वयकों को सफलता पूर्वक कार्य करने के लिये दृष्टिकोण, कार्य-शैली और उद्देश्यों के प्रति समर्पण की आवश्यकता और महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि कार्य-क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करें। वह धैर्यवान हो। उसका व्यवहार सबके साथ मधुर हो। वह सात्विक कार्यकर्ता की भाँति राग-द्वेष, लोभ-प्रलोभ, मान-अभिमान से निरपेक्ष रह कर कार्य करें। बताया गया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21 अप्रैल को प्रारंभ हुआ, जिसमें राज्य से लेकर विकासखण्ड स्तर के समन्वयकों ने भाग लिया। इस अवसर पर परिषद के सलाहकार श्री अखिलेश श्रीवास्तव और कार्यपालक निदेशक श्री धीरेंद्र पांडे भी उपस्थित थे। प्रारंभ में परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र गौतम ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे ने किया। |
बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन कर लम्बी लाईन से बचें-श्री गेडाम
| बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन कर लम्बी लाईन से बचें-श्री गेडाम |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
कार्यपालन यंत्री मप्रपूक्षेविविकालि श्री प्रमोद गेडाम ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन करे। बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने की सुविधा, बिभाग की वेबसाइट http://www.mpez.co.in/portal/Jabalpur_home.portal?_nfpb=true&_pageLabel=custCentre_viewBill_jbl में IVRS न. दर्ज करके सब्मिट बटन दवाये और भुगतान करके लम्बी लाइन में लगने से फुरसत पाए, यह सुविधा एम पी ऑनलाइन एवं Paytm के माध्यम से भी उपलब्ध है। कृपया ऑनलाइन बिल भुगतान करे और लम्बी लाइन तथा बिल न मिलने की समस्याओं से छुटकारा पाये।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


