Tuesday, April 17, 2018

जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण

जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण 
लोकतांत्रिक व्यवस्था में बढ़ रहा हैं जनता का विश्वास, कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आवेदकों की समस्याओं का किया निदान 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
 
   जनता का शासन के प्रति विश्वास को बढ़ाने का कार्य प्रति सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई से हो रहा है। इस माध्यम से आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज जनसुनवाई के माध्यम से जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
   जनसुनवाई में जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम बकेली से श्रीमती उर्मिला बाई केवट ने मजदूरी के संबंध में आवेदन, ग्राम वेंकटनगर तहसील अनूपपुर श्रीमति कमलेश चौधरी प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने के संबंध में,ग्राम डोला तहसील कोतमा से श्री मती रामबाई पेशन राशि के संबंध में, ग्राम फुनगा से श्री आनंदराम कोल जमीन में  कब्जा दिलाया जाने के संबंध में आवेदन दिया।
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा के द्वारा जनसुनवाई में कहा उपस्थित संबंधित अधिकारियों के माध्यम से, मैदानी अमलों से संबंधित मामलों में दूरभाष एवं डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर समस्याओं का त्वरित निदान कराया गया।

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडा़म एवं सहायक अभियंता अखिलेश पटीदार की उपस्थित में ग्राम स्वराज के अभियान के तहत जरही में शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में ग्राम जरही के कुल 9 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिये गये।

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेढ़म ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ, बहपुर और बेलगवाँ का शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जाना है। इस हेतु ग्राम उमनिहा में आज 18 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। इन शिविरों में विद्युत संबंधी समस्यों एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जावेगा।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें