Wednesday, April 11, 2018

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्रोत विशेषज्ञों का भोपाल में प्रशिक्षण एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्रोत विशेषज्ञों का भोपाल में प्रशिक्षण एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण 

अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018
 
    राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन (रमसा) के अंतर्गत प्रदेश के सभी सरकारी हाई स्कूलों में कक्षा-9 और 10 के विज्ञान एवं गणित विषय और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा-11वीं एवं 12वीं में विज्ञान संकाय में गणित एवं जीव विज्ञान विषय में और वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य-पुस्तकें लागू की जा रही हैं।
    इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के संबंधित विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिये स्रोत विशेषज्ञों का प्रशिक्षण 9 अप्रैल से भोपाल के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामला हिल्स में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के बाद स्रोत विशेषज्ञ विभिन्न जिलों में जाकर संबंधित विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। भोपाल में करीब 350 स्रोत विशेषज्ञों को एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों के कक्षा-10 के विद्यार्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट 21 अप्रैल तक

सरकारी स्कूलों के कक्षा-10 के विद्यार्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट 21 अप्रैल तक 
इंटरेस्ट टेस्ट में 5.40 लाख विद्यार्थी हुए थे शामिल 
अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018
 
    प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा-10 के विद्यार्थियों का क्षमता परीक्षण (एप्टीट्यूड टेस्ट) 9 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह टेस्ट चरणवार 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रदेश में कक्षा-10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसिलिंग के लिये 2 अप्रैल को अभिरुचि परीक्षण (इंटरेस्ट टेस्ट) लिया गया था। इसमें करीब 5 लाख 41 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरेस्ट टेस्ट का परिणाम http://mpcareermitra.in  पोर्टल पर घोषित किया जा चुका है। परीक्षा के विश्लेषण के बाद 2 लाख 13 हजार छात्रों ने वाणिज्य, एक लाख 67 हजार विद्यार्थियों ने कृषि, एक लाख 8 हजार विद्यार्थियों ने ललित कला और एक लाख 5 हजार विद्यार्थियों ने वर्दीधारी सेवा में कॅरियर चुनने की इच्छा व्यक्त की है। इसी क्रम में अब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों को कॅरियर के लिये मार्गदर्शन दिया जायेगा।
    प्रदेश में 21 फरवरी तक इंटरेस्ट टेस्ट आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 फरवरी को इसकी एप्लीकेशन लांच की थी, जिसमें 5 लाख 40 हजार 875 विद्यार्थियों का डाटा प्राप्त हुआ था। कक्षा-10 के 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 88 हजार 506 मोबाइल का उपयोग करते हुए इंटरेस्ट टेस्ट दिया था।
    स्कूल शिक्षा विभाग ने एम.पी. कॅरियर मित्र और www.mpcareermitra.n पोर्टल शुरू किया है। कक्षा-10 के विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे लॉगिन करके इंटरेस्ट टेस्ट रिपोर्ट डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्री नीरज दुबे ने जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश भी जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि एप्टीट्यूड टेस्ट के लिये कम से कम 10 विद्यार्थियों के मान से एक मोबाइल अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया जाये। शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर विद्यार्थियों को एप्टीट्यूड टेस्ट देने के लिये आवश्यक रूप से प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 46 यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना होंगे

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 46 यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना होंगे 

अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018
 
   संयुक्त कलेक्टर प्रवीणफूलपगारे ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत रामेश्वरम् की यात्रा हेतु आवेदन 02 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए थे। रामेश्वरम् के लिए विशेष ट्रेन अनूपपुर से 17 अप्रैल को रवाना होगी तथा 22 अप्रैल को वापस आएगी।
   संयुक्त कलेक्टर ने जिले के समस्त चयनित तीर्थ यात्री का उनके चयन की सूचना संबंधित ग्राम के पटवारी/पचायत सचिव एवं कोटवारों  के माध्यम से कराया जाये। यात्री अपने साथ किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ या मादक पदार्थ साथ न ले जाये। 17 अप्रैल 2018 को रामेश्वरम् की यात्रा हेतु ट्रेन के प्रस्थान की वास्तविक सूचना शासन से प्राप्त होने पर यात्रियों को अवगत कराया जायेगा, सभी यात्रियों को अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन प्रांगण में उपस्थित होना  होगा।
   तहसील के सभी चयनित यात्रियो को पंचायत सचिव के माध्यम से जनपद मुख्यालय में एकत्रित कराकर तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने सहयोगी अधिकारीयो/ कर्मचारियो के माध्यम से अनूपपुर जिला मुख्यालय में नियत स्थल पर यात्रियों को उपस्थित कराने के साथ ही रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में यात्रियों को ट्रेन बैठाकर तीर्थ यात्रा हेतु विदा करेंगे तथा वापसी में समयानुसार ट्रेन के वापसी तिथी/ यथा समय आपको उपलब्ध कराई जावेगी, को रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में उपस्थित होकर अपने तहसील के यात्रियो को उनके गृह ग्राम तक भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें