Friday, April 6, 2018

सामाजिक समरसता और आपसी सौहाद्र को भंग करने वाले पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी- श्री हितेश चौधरी



सामाजिक समरसता और आपसी सौहाद्र को भंग करने वाले पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी- श्री हितेश चौधरी 

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही है पैनी निगाह 





अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ अनूपपुर ज़िले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी ने कहा है कि जिले की सामाजिक समरसता और आपसी सौहाद्र को बनाए रखने के लिए कोई भी व्यक्ति, किसी भी वर्ग विशेष के समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण या सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है या धार्मिक उन्माद फ़ैलाने वाले, या साम्प्रदायिक द्वेश फ़ैलाने वाले, जातिगत घृणा फ़ैलाने वाले या मानव शरीर को निर्वस्त्र दिखाने वाले वीडियो /मैसेज/पोस्ट , करता है उसे शहर की अमन शांति भंग करने के आरोप में उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जावेगी । इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई है जो सोशल मीडिया के Facebook एवं WhatsApp के सभी ग्रुपों पर सूक्ष्मता से निगाह रख रही है अतः सभी WhatsApp के ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों को मैसेज के माध्यम से उन्हें समझाइश दी जाए कि ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाए, आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस एवं शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाओं से भी उन्हें वंचित किया जाएगा।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न वर्गो की बैठक अमरकंटक मे सम्पन्न


शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न वर्गो की बैठक अमरकंटक मे सम्पन्न



अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ सामाजिक भाईचारा एवं सौहार्द हमारे राष्ट्र की विशिष्ट पहचान है। अनेकता मे एकता हम भारतीयों की विशेषता है। इसकी इस विशेषता को सँजोकर रखना समाज के हर वर्ग, हर सदस्य का दायित्व है। नगरपरिषद अमरकंटक बैठक हाल में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, व्यापारिक प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक वर्ग के प्रतिनिधि एवम पत्रकार बंधुओ की उपस्थित मे क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक मे कानून व्यवस्था को बनाये रखने, असामाजिक तत्वों की जानकारी देने एवं समय समय पर सुझाव देने के संबंध मे कहा गया। प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को संज्ञान में लिया गया। बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजन अमन चैन के समर्थक हैं और उनके द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया गया। बैठक मे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पनाडिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक श्री सुरेन्द्र सिंह ऊईके, तहसीलदार राजेंद्रग्राम श्री पंकज नयन तिवारी समेत व्यापारिक प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक वर्ग के प्रतिनिधि एवम पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन

सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन


अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त ने बताया कि सहारा इंडिया रियल इस्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड  द्वारा जारी रियल इस्टेट/एबोड/निर्माण बॉन्ड/मल्टिपल/इनकम/हाउसिंग बॉन्ड धारको को यह सलाह दी गयी है कि वे 2 जुलाई 2018 तक अपना आवेदन मुंबई स्थित सेबी कार्यालय मे प्रस्तुत कर दे। उक्त तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनो पर जांच पड़ताल तथा धन वापसी के लिए सेबी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। 
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा  है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सहारा इंडिया रियल इस्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड  द्वारा जारी रियल इस्टेट/एबोड/निर्माण बॉन्ड/मल्टिपल/इनकम/हाउसिंग बॉन्ड मे राशि निवेशित की गयी है तो वे अपना आवेदन सीधे सेबी के मुंबई स्थित कार्यालय मे निर्धारित प्रारूप मे चाहे गए दस्तावेजो के साथ 2 जुलाई के पूर्व पहुँचना सुनिश्चित करे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें