Wednesday, March 28, 2018

महीनों से राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के नाम तत्काल हटायें-कमिश्नर

महीनों से राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के नाम तत्काल हटायें-कमिश्नर 
 
अनुपपुर | 28-मार्च-2018
 
 
    कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने संभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से महीनों से राशन लेने के लिये नहीं आने वाले उपभोक्ताओं का नाम राशन दुकान की सूची से हटाने के निर्देश दिये हैं। कमिश्नर का कहना है कि शहडोल संभाग के विभिन्न जिलों में महीनों से कई उपभोक्ता राशन लेने के लिये राशन दुकानों में नहीं आ रहे हैं ऐसे उपभोक्ताओं का नाम राशन दुकान की सूची से हटना चाहिए।
      कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि राशन दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू और पारदर्शी बनायें। उन्होने कहा कि राशन दुकानों की पीएसओ मशीनें ठीक से चलना चाहिए, इसकी व्यवस्थाएं नागरिक आपूर्ति अधिकारी सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश गत दिवस खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में आधार सीडिंग की जिलेवार समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में आधार सीडिंग का कार्य एक माह की समयावधि में पूर्ण हो जाना चाहिए। कमिश्नर ने अनूपपुर जिले में मात्र 68 प्रतिशत आधार सीडिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर को निर्देश दिये कि वे आधार सीडिंग के कार्य में गति लायें, अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आधार सीडिंग के लिये दायित्व सौंपें, निरंतर कार्य करें तथा कलेक्टर के संज्ञान में लाकर आधार सीडिंग कार्य की समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में समीक्षा करायें।
    कमिश्नर ने कहा कि अनूपपुर जिले में सिर्फ 68 प्रतिशत आधार सीडिंग होना बहुत गंभीर स्थिति हैं, इसमें तत्काल सुधार लाने की आवश्यकता है। कमिश्नर ने ताकीद किया कि आधार सीडिंग कार्य में समुचित प्रगति नहीं आने पर जबाबदेह अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कमिश्नर ने शहडोल एवं उमरिया जिलों के आपूर्ति अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे आधार सीडिंग के कार्य को अतिगंभीरता से लें। आपने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी आधार सीडिंग में हुई त्रुटि को भी सुधारें। बैठक में रवी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कमिश्नर द्वारा निर्देश दिये गये कि रवि उपार्जन की सभी तैयारियां आपूर्ति अधिकारी समय-सीमा में सुनिश्चित करायें। किसानों का सत्यापन समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए। सभी गेहूं खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिये समुचित पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं होना चाहिए। बैठक में सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने सभी आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशदिये कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायत आने पर अधिकारी शिकायकर्ता से चर्चा करें तथा शिकायतो का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें।
    कमिश्नर ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के प्रति सभी अधिकारी सतर्क रहें, प्रतिदिन पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का निराकरण सक्रियता के साथ करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि लेवल-1 और लेवल-2 पर कोई भी शिकायतें अनडेन्टेंट न रहें। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन का पोर्टल देखने की आदत डालें तथा प्रतिदिन पोर्टल देखें तथा शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करायें। बैठक में उज्जवला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में उज्जवला योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए, कमिश्नर द्वारा निर्देशित किया गया कि उज्जवला योजना की प्रगति में शहडोल संभाग के सभी जिलों में संतोषजनक स्थिति नहीं है। उन्होने कहा कि उमरिया जिले में लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों से फार्म नहीं भरवाये गये हैं, कमिश्नर ने निर्देश दिये कि संभाग के सभी जिलों में हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनसे समुचित फार्म भरवायें तथा उन्हें उज्जवला योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने सभी आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेहूं उपार्जन के पूर्व सभी अधिकारी गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें तथा खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रानिक तौल मशीनों, परिवहन व्यवस्था एवं किसानों की सुविधाओं के लिये किये गये कार्यों का अवलोकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री जे.के.जैन, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, खाद्य नियंत्रक शहडोल श्री जे.एल.चौहान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर श्री विपिन पटेल, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी उमरिया श्री बलवंत सिंह परिहार, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री एस.के.कोष्ठा, जिला विपणन अधिकारी श्री किरन झाड़े, सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 
 
अनुपपुर | 28-मार्च-2018
 
 
    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया है कि म.प्र.सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों के तहत की दुकानविहीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने एवं विक्रेता विहीन उचित मूल्य दुकान से संबद्ध ग्राम पंचायत में नवीन उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। ऐसी दुकानों के संचालन के इच्छुक समूह, समिति, संस्थाओं द्वारा यह आवेदन ऑनलाईन भरे जा सकते हैं। दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के नामों की सूची एवं विक्रेताविहीन उचित मूल्य दुकानों की सूची आवेदन पत्र का प्रारूप, निर्देश की प्रति खाद्य विभाग की वेबसाइट www.nfsa.samagra.gov.in पर प्रदर्शित है। इच्छुक पात्र समूह, समिति या संस्थाओं से उक्त अवधि में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
 

मार्च 2018 के अंतिम कार्य दिवसों में देयकों की प्रस्तुति एवं भुगतान हेतु कोषालय में व्यवस्था

मार्च 2018 के अंतिम कार्य दिवसों में देयकों की प्रस्तुति एवं भुगतान हेतु कोषालय में व्यवस्था 
 
अनुपपुर | 28-मार्च-2018
 
 
    जिला कोषालय अधिकारी श्री नील कमल नर्रे ने बताया है कि आयुक्त कोष एवं लेखा ने मार्च 2018 के अंतिम सप्ताह में कोषालयों में देयकों की प्रस्तुति के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि समस्त आहरण अधिकारियों को ऑनलाईन बिल जनरेट तथा सबमिशन के लिये दी गई स्लिम सुविधा 31 मार्च को उपलब्ध नहीं रहेगी। समस्त आहरण अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन जनरेट किये वाले सभी देयक 31 मार्च के पूर्व के अंतिम कार्य दिवस तक जनरेट कर सबमिट कर दिये जाये। उन्होंने बताया है कि अत्यन्त आवश्यक होने पर वित्त विभाग अथवा आयुक्त कोष एवं लेखा की अनुमति से केवल मैन्युअल देयक सीधे कोषालय पर स्वीकार किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2018 अपरान्ह 6:00 बजे से ई-फाईल जनरेट होने होने की सुविधा बंद रहेगी। समस्म समस्त सेल्फ ड्राईंग अधिकारी (Self DDO) तथा (वन निर्माण विभाग) उपकोषालयों द्वारा उनके द्वारा जनरेट कर किये गये ई-चेक की इनवाइस उक्त समय के कम 30 मिनट पूर्व अर्थात 5:30 बजे तक जनरेट कर ली जाये। ई-भुगतान में कोई भी कठिनाई न  हो इसके लिये C-SFMS में 31 मार्च को समस्त कोषालयों द्वारा ई-भुगतान से संबंधित कार्य अपरान्ह 6 बजे से पूर्व कर लिये जाये। आयुक्त कोष एवं लेखा ने समस्त आहरण अधिकारियों, बैंक संबंधी शाखाओं, वन एवं निर्माण विभाग के आहरण अधिकारियों को निर्देश सुनिश्चित किये है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें