Wednesday, March 14, 2018

पटवारियों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित

पटवारियों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित 

अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
      संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर ने बताया कि आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त म.प्र. ग्वालियर के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षक हेतु सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर, सेवानिवृत्त अधीक्षक भू-अभिलेख, सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति की जानी है। नियुक्त प्रशिक्षकों को अधिकतम मानदेय 200 रु. प्रति लेक्चर(पीरियड) तथा अधिकतम 800 रु. प्रति दिवस दिया जाएगा। पात्र इच्छुक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपना सम्पूर्ण बायोडाटा 20 मार्च तक कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख) जिला अनूपपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। 20 मार्च के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। 
 

विदेश में शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

विदेश में शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 
 
अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
     प्रतिभाशाली युवाओं को विदेश में स्नातकोत्तर एवं पीएचडी उपाधि हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति हेतु 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजनान्तर्गत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 40 हजार अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष (दो वर्ष) की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए आवेदक विद्यार्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 5 लाख रूपए होनी चाहिए और अर्हता परीक्षा (यूजी, पीजी) में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होना जरूरी है। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.highereducation.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। 

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज 
 
अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च के अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनके समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष क्र. 101 में दोपहर 1:00 बजे से किया गया है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से विभाग से संबंधित गतिविधियों के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी।  

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें