Friday, March 9, 2018

शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु प्रतिभा किरण योजना

शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु प्रतिभा किरण योजना 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018

 
   गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली शहर की मेधावी छात्राओ को शिक्षा का स्तर बढाने हेतु प्रोत्साहन आर्थिक सहायता प्रदान करना है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की ऐसी छात्राओ को योजना का लाभ मिलेगा। जिन्होंने शहर की पाठशाला से 12 वी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हो। छात्रा ने जिस सत्र में कक्षा 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण की हो उसी सत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना जरूरी है।
   योजना क्रियान्वयन प्रक्रिया- इस योजना में चयनित छात्रा को परंपरागत उपाधि पाठ्यक्रम हेतु 500 रू प्रतिमाह 10 माह तक तथा तकनीकी एव चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम हेतु 750 रू. प्रतमाह 10 माह तक दिये जायेगें।

राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रारंभ

राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रारंभ 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018

 
   भारत सरकार द्वारा शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम 8 मार्च से लागू किया गया है। मिशन अंतर्गत 0 से 6 वर्ष के बच्चों की आयु में ठिगनेपन में कमी लाना, बच्चों का अल्प पोषण से बचाव एवं इसमें कमी लाना, कम वजन के साथ जन्म होने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना, बच्चों में एनीमिया में कमी लाना, 15 से 49 वर्ष की किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं में एनीमिया में कमी लाना कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य है।
   मिशन अंतर्गत चिन्हित जिलों में 3 साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से कुपोषण, रक्तालप्ता एवं ठिगनेपन में 6 से 9 प्रतिशत की कमी लाना है। निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए इसे व्यापक अभियान के रूप में जनप्रतिनिधियों वे विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जाना है। यह भी उल्लेखनीय है कि मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, एन.आई.सी. व नगरीय विभाग की भी भूमिका नियत की गई है।
 

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आज

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आज 
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे आयुक्त शहडोल संभाग 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018


      शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 10 एवं 11 मार्च 2018 को समकालीन साहित्य में बाजार वाद, विविध सन्दर्भ में आयोजित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए संगोष्ठी के संयोजक डॉ. परमानन्द तिवारी ने बताया है कि संगोष्ठी का शुभारंभ 10 मार्च 2018 को प्रातः 11 बजे श्री रजनीश श्रीवास्तव आयुक्त शहडोल संभाग के मुख्य अतिथ्य में होगा। इस संगोष्ठी में देशभर के कई विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आचार्य, अध्येता, शोधार्थी भाग ले रहे है, जिनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें डॉ. कमलिनी पाणीग्रही, कटक नवनीत पनारा, सुरेन्द्र नगर एम रामचन्द्रम हैदराबाद, डॉं. उर्मिला खरपूसे मंडला, एडवोकेट सुशील कुमार दुबे उच्च न्यायालय इलाहाबाद, डॉ. ममता उपाध्याय रीवा, डॉ. दीपक सिंह खरगवां, डॉ. रामकिकर पाण्डेय चिरमिरी, डॉ. जे. पी. दुबे, पुष्पेन्द्र अंधेरी ईस्ट मुंबई, डॉ. चारूस्मिता वर्मा बालोद, डॉ. नरेशकुमार वर्मा भाटापारा, डॉ. रियाज अली भिन्ड, सत्यनारायण झारखण्ड, श्वेता तिवारी जबलपुर, रोहिताश कुमार शर्मा श्योपुर, डॉ. अनिल कुमार जे एम आई दिल्ली, डॉ मनोरमा हरियाणा, डॉ. श्याम मोहन मिश्रा गुना, शिवकुमार शर्मा ग्वालियर, डॉ. प्रताप सिंह चन्देल डिंडौरी, डॉ. लालमणि सतना, डॉ. विरेन्द्र दुबे, डॉ. पद्मा शर्मा, डॉ. सनील बाजपयी, सुश्री रोशनी भोपाल, तृप्ति उकास, कु. सीमा सैययद, डॉ. वल्लभ शर्मा मुरैना, डॉ.शोभा तिवारी, डॉ. माया पारस राजनगर, डॉ. सनत कुमार तिवारी आदि अनेक विद्वानो की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे विद्यार्थियों एवं समाज के युवा वर्ग साहित्य कार्य समाज सेवियो को चिन्तन के लिये नया आयाम मिलेगा। संगोष्ठी संयोजक ने सभी प्रबुद्ध नागरिको, प्राध्यापको से अग्रह किया है कि कार्यक्रम में पधार कर आयोजन को गरिमा प्रदान करें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें