| राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रारंभ |
| - |
| अनुपपुर | 09-मार्च-2018
|
भारत सरकार द्वारा शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम 8 मार्च से लागू किया गया है। मिशन अंतर्गत 0 से 6 वर्ष के बच्चों की आयु में ठिगनेपन में कमी लाना, बच्चों का अल्प पोषण से बचाव एवं इसमें कमी लाना, कम वजन के साथ जन्म होने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना, बच्चों में एनीमिया में कमी लाना, 15 से 49 वर्ष की किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं में एनीमिया में कमी लाना कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य है।
मिशन अंतर्गत चिन्हित जिलों में 3 साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से कुपोषण, रक्तालप्ता एवं ठिगनेपन में 6 से 9 प्रतिशत की कमी लाना है। निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए इसे व्यापक अभियान के रूप में जनप्रतिनिधियों वे विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जाना है। यह भी उल्लेखनीय है कि मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, एन.आई.सी. व नगरीय विभाग की भी भूमिका नियत की गई है। |
Friday, March 9, 2018
राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment