Thursday, September 27, 2018

फ़सल कटाई प्रयोगों एवं अन्य सांख्यकीय योजनाओं से राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

फ़सल कटाई प्रयोगों एवं अन्य सांख्यकीय योजनाओं से राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित


अनूपपुर 27 सितम्बर 2018/ राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को सम्भावित न्यायादर्श पद्धति द्वारा फ़सल कटाई प्रयोगों तथा अन्य सांख्यकीय योजनाओं के सम्बंध में राजस्व एवं कृषि अधिकारियों कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजनांतर्गत तहसील इकाई एवं पटवारी हल्का इकाई के सम्बंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई एवं श्री अमन मिश्रा, अधीक्षक भू अभिलेख श्री शिवशंकर मिश्रा समेत ज़िले के राजस्व भू अभिलेख सांख्यिकी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक मंडल के मुख्यालयीन पटवारी, ज़िला मुख्यालय तहसील के पटवारी, तहसील कानूनगो, कृषि मज़दूरी भाव के प्रतिवेदक पटवारियों समेत कृषि विभाग के एसडीओ कृषि, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारीएवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें