| पेरेटिंग पर विकसित किये जाएंगे प्रशिक्षण मॉड्यूल - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 |
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि बच्चों के लालन-पालन(पेरेटिंग) के संबंध में वर्तमान तथा भावी पालकों को प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये पेरेटिंग कोर्स मॉड्यूल विकसित किये जायेंगे। इसके लिये मनो-वैज्ञानिक, समाजशास्त्री के साथ महिला बाल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों की समिति गठित की जा रही है। मॉड्यूल विकास के लिये 25 सितम्बर को कार्यशाला आयोजित की गई है।
श्रीमती चिटनिस पेरेटिंग विषय पर आज मंत्रालय में संपन्न बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। श्रीमती चिटनिस ने निर्देश दिये कि मॉड्यूल में शहरी तथा ग्रामीण परिवेश का विशेष ध्यान रखा जाए। इस विषय पर जागरूकता के लिये एक पखवाड़े में विशेष गतिविधियाँ भी आयोजित की जायें। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन.कंसोटिया, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों सहित उच्च शिक्षा तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। |
Wednesday, September 19, 2018
पेरेटिंग पर विकसित किये जाएंगे प्रशिक्षण मॉड्यूल - मंत्री श्रीमती चिटनिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment