Friday, September 28, 2018

राष्ट्रीय पोषण माह एवं प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत मीडिया कार्यशाला सम्पन्न

राष्ट्रीय पोषण माह एवं प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत मीडिया कार्यशाला सम्पन्न



अनूपपुर 28 सितंबर 2018/ ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंज़ूलता सिंह ने कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय पोषण माह हर घर पोषण का त्योहार थीम पर आधारित 1 सितंबर से 30 सितम्बर सभी आंगनवाड़ी केंद्रो में पोषण के प्रति जागरूकता लाने हेतु की गयी विविध गतिविधियों से अवगत कराया। आपने बताया इसके अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी आदि  के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य विद्यालयों, पंचायतों, कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। उक्त कार्यक्रमों में सम्पूर्ण पोषण, विभिन्न खाद्य पदार्थों की पोषकता, परम्परागत भोजन को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया। श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण अनुदान देने के बारे में मीडिया साथियों को विस्तार से बताया। आपने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत परिवार में प्रथम प्रसव के लिए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मज़दूरी हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति, गर्भावस्था के दौरान अच्छे खान पान एवं सुरक्षित प्रसव के लिए योजनांतर्गत 5000 रुपए तीन किस्त में दिए जाने का प्रावधान है। आपने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भावस्था के पंजीयन के तत्काल बाद फ़ार्म 1A में आवेदन करने पर प्रथम किश्त 1000 रुपए, प्रथम प्रसव पूर्व जाँच होने एवं गर्भावस्था के 6 माह पश्चात आवेदन पर द्वितीय किश्त के रूप में 2000 रुपए तथा शिशु जन्म का पंजीकरण होने पर एवं प्रथम टीकाकरण पश्चात आवेदन देने पर तृतीय किश्त 2000 रुपए प्रदान की जाएगी। आपने मीडिया साथियों से पोषण के प्रति जागरूकता एवं प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के प्रति आम जनो को जागरूक करने कि अनुरोध किया है। बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मंज़ुशा शर्मा समेत सुपरवाईजर एवं अनूपपुर ज़िले के मीडिया साथी (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें