| महात्मा गाँधी, स्वच्छता और पर्यावरण केन्द्रित होगी क्विज प्रतियोगिता "मोगली बाल उत्सव- 2018" |
| अनुपपुर | 26-सितम्बर-2018
|
राष्ट्रीय हरित कोर योजना में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन द्वारा एप्को सभागार में मोगली बाल उत्सव-2018 के अंतर्गत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं क्विज मास्टर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एप्को के कार्यपालन संचालक, श्री जितेन्द्र सिंह राजे ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय एवं छात्रों के मध्य पर्यावरण संरक्षण एवं गांधी जी के विचारों को अनुकरण करने के लिये प्रेरित करें। मास्टर ट्रेनर्स अपने जिले के सभी 250 इको क्लब विद्यालयों में स्वच्छता कार्यो और संबंधित गतिविधियों के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करें। आगामी 27 सितम्बर, 2018 को जिला स्तर पर होने वाली मोगली मित्रों की चयन प्रश्नोत्तरी में महात्मा गांधी से संबंधित प्रश्नों को भी सम्मलित करें। प्रशिक्षण में प्रदेश के समस्त 51 जिलों से एक-एक मास्टर ट्रेनर एक-एक क्विज मास्टर ने भाग लिया। तकनीकी सत्र में स्वच्छता ही सेवा विषय पर डॉ. आर.सी. महेश्वरी, डीन अकादमिक्स, आई.ई.एस. कॉलेज द्वारा व्यख्यान दिया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर डॉ. अलका भरत व्याख्याता मेनिट द्वारा व्याख्यांन प्रस्तुत किया गया। एप्को के विशेषज्ञों द्वारा क्विज मास्टर को जिला स्तर पर विद्यालयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन संबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अपने-अपने जिलों में संचालित इको क्लब विद्यालयों की गतिविधियों के बारे में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। |
Wednesday, September 26, 2018
महात्मा गाँधी, स्वच्छता और पर्यावरण केन्द्रित होगी क्विज प्रतियोगिता "मोगली बाल उत्सव- 2018"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment