| प्रदेश के सरकारी अस्पताल में हुई देश की पहली कॉक्लियर सर्जरी |
| जबलपुर जिला अस्पताल ने की शुरूआत |
| अनुपपुर | 28-जुलाई-2018 |
जबलपुर का सेठ गोविंददास चिकित्सालय कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी करने वाला भारत का पहला सरकारी जिला अस्पताल बन गया है। जन्म से श्रवण-बाधित 6 वर्षीय सैफ रज़ा का आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरली अग्रवाल के नेतृत्व में नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. रुमिता आचार्य, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु आचार्य, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. नितिन अडगांवकर और डॉ. विशाल मेहरा की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। स्वास्थ्य संचालक प्रशासन, भोपाल भी इस दौरान मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में जन्म से गूंग-बहरे बच्चों की कॉक्लियर सर्जरी शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क की जाती है। कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी का 6 लाख 50 हजार रुपये का खर्च मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना में सरकार वहन करती है। योजना में प्रदेश के हजारों बच्चे लाभान्वित होकर स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। आज हुई सर्जरी को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग सहित राज्य आरबीएसके टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। |
Saturday, July 28, 2018
प्रदेश के सरकारी अस्पताल में हुई देश की पहली कॉक्लियर सर्जरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment