| तीन नये मेडिकल कॉलेज में 400 सीट बढ़ने की संभावना |
| मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के प्रवेश में विकल्प संशोधन की सुविधा 21 जुलाई तक |
| अनुपपुर | 16-जुलाई-2018 |
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट यूजी- 2018 के प्रथम चरण की काउंसलिंग से प्रवेशित सभी अभ्यर्थीयों को सूचित किया जा रहा है, कि प्रदेश के तीन नये मेडिकल कॉलेज में 400 अतिरिक्त सीटों के बढ़ने की संभावना है। इन 400 सीटों को द्वितीय चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जायेगा।
अभ्यर्थी प्रथम चरण के प्रवेश के समय और द्वितीय चरण की काउंसलिंग के समय बेहतर विकल्प का लाभ (upgraduation option) ले सकते हैं। केवल एक बार संशोधन करने के लिये अभ्यर्थी के "candidate login profile" पर "edit upgradation" का लिंक दिया जा रहा हैं। यह सुविधा 16 जुलाई से शाम 5 बजे से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे अभ्यर्थी, जो अपने द्वारा प्रथम चरण में प्रवेश के लिये दिये गये बेहतर विकल्प का लाभ (upgraduation option) लेने में कोई संशोधन नहीं करना चाहते है, तो उनके प्रथम चरण के प्रवेश के समय दिये गये बेहतर विकल्प को (upgraduation option) ही द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिये मान्य माना जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया जानकारी वेबसाइट <www.medicaleducation.mp.gov.in> और निर्धारित पोर्टल <http://dme.mponline.gov.in> पर उपलब्ध है। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने बताया है कि अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित सूचना के लिये संचालनालय की वेबसाइट और एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के सम्पर्क में रहें। |
Monday, July 16, 2018
तीन नये मेडिकल कॉलेज में 400 सीट बढ़ने की संभावना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment