| विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भरिया) के उम्मीदवारों की होगी पटवारी पद पर विशेष भर्ती |
| ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 28 जुलाई तक |
| अनुपपुर | 16-जुलाई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबश्त के निर्देशानुसार विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भारिया) के उम्मीदवारों की पटवारी पद पर विशेष भर्ती हेतु नियमो को शिथिल किया गया है। अनूपपुर जिले मे उक्त श्रेणी मे 5 पदों पर भर्ती की जानी है। आपने बताया कि इस भर्ती हेतु केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) नियम 1988 यथा संशोधित 2 अगस्त 2014 के नियम 4 ख के अनुसार विशेष आदिम जनजाति की श्रेणी मे आते हो।आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए परंतु इसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर विचार तब किया जवेगा जब स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या मे उपलब्ध न हो।हायर सेकंडरी चयनित अभ्यर्थी को चयनोपरांत 5 वर्ष मे स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को सीपीसीटी उत्तीर्ण होना चाहिए। परंतु अगर अभ्यर्थी सीपीसीटी उत्तीर्ण नहीं है तो 5 वर्ष के भीतर अभ्यर्थी को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल www.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे। आवेदन पत्र पोर्टल के माध्यम से 16 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे। ऑफलाइन जमा किए किसी भी आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा। |
Monday, July 16, 2018
विशेष आदिम जनजाति (सहरिया, बैगा एवं भरिया) के उम्मीदवारों की होगी पटवारी पद पर विशेष भर्ती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment