| बैक्टीरिया कल्चर ट्राईकोडर्मा के बारे में प्रशिक्षित होंगे किसान |
| इंदौर की रोपणी में हो रहे हैं नवाचार |
| अनुपपुर | 27-जून-2018 |
इंदौर की खंडवा रोड स्थित रोपणी में बॉयो फर्टिलाईजर/वर्मी कम्पोस्ट पर अनुसंधान एवं इनके उपयोग पर काम किया जा रहा हैं। बॉयो फर्टिलाईजर के उपयोग में बैक्टीरिया कल्चर ट्राईकोडर्मा आदि का उपयोग पौध तैयारी में किया जा रहा है। इससे पौधे तैयार करने में लागत कम हुई है। साथ ही रासायनिक खाद्य एवं कीटनाशक का उपयोग लगभग समाप्त हो गया है।
वन विभाग के इस नवाचार से इंदौर जिले के लगभग 25 से 30 प्रगतिशील कृषक जो पंचायत प्रतिनिधि भी होंगे, उनका एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम होगा। इसके लिये पंचायत राज संचालनालय ने अनुसंधान विस्तार केन्द्र इंदौर का भ्रमण करवाने जिला पंचायत इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इस नवाचार एवं बैक्टीरिया कल्चर ट्राईकोडर्मा के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने एवं जैविक उपयोग से कृषि उत्पादन बढ़ाने में इन कृषकों को लाभान्वित किया जा सकेगा। इसी तरह जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने भी एक पत्र के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र को अनुसंधान विस्तार (सामाजिक वानिकी) वन विभाग के साथ समन्वय करने को कहा है। अनुसंधान विस्तार वृत्त के प्रदेश में कार्यरत कार्यालयों द्वारा उच्च गुणवत्ता के वानिकी, फलदार, औषधीय एवं लघुवनोपज के पौधे तैयार किये जाते है। यह पौधों को विभिन्न विभागों, कृषकों एवं अन्य लोगों को उपलब्ध करवाये जाते है। वानिकी विषय एवं कृषि वानिकी विषय पर भी समय-समय पर कृषकों को सहयोग दिया जाता है। अनुसंधान विस्तार वृत्तों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों का समन्वयन से प्रदेश के किसान लाभान्वित हो सकेंगे। |
Wednesday, June 27, 2018
बैक्टीरिया कल्चर ट्राईकोडर्मा के बारे में प्रशिक्षित होंगे किसान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment