| पुष्पराजगढ़ में पशु मेले का होगा आयोजन आज |
| अनुपपुर | 13-जून-2018 |
सहायक परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ ने बताया कि म.प्र. शासन आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार फर्रीसेमर स्कूल मैदान में विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में आज 14 जून को पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पशुपालक अपनी इच्छानुसार बकारियों का क्रय करेंगे। पशु प्रदायकर्ता निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप बकरी यूनिट (वयस्क तीन नग बकरी एक नग बकरा उच्च नस्ल सिरोही/जमनापारी) उपलब्ध कराऍ विक्रय कर सकतें है।
चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रत्येक बकरी यूनिट का पहले परीक्षण किया जाएगा। बीमा एवं टेगिंग के उपरांत पशु का संतुष्टि प्रमाण पत्र एवं पशु चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर क्रेता द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से इलेक्ट्रानिक ट्रांजेक्शन के द्वारा बकरी यूनिट मूल्य एवं बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। सहायक परियोजना प्रशासक (आई टी डी पी) ने कार्यपालिका अधिकारी म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम (शहडोल) को अधिक से अधिक संख्या में पशु विक्रेताओं को मेले में सम्मिलित कराने के लिए कहा है ताकि क्रेताओं के पास उन्नत नस्ल एवं स्वस्थ पशु के चयन हेतु उचित संख्या में विकल्प रहें। |
Wednesday, June 13, 2018
पुष्पराजगढ़ में पशु मेले का होगा आयोजन आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...

No comments:
Post a Comment