श्रमोदय आवासीय विद्यालय की परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी
अनूपपुर 12 मई 2018/ श्रम पदाधिकारीअनूपपुर ने बताया कि श्रम विभाग म.प्र. शासन द्वारा संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 मई 2018 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने बावत् परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र www.sharmodayvidyalaya.mp.gov.in एवं www.mpsos.nic.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। आवेदक कक्षा एवं जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद प्रदर्शित सूची में अपने नाम के सम्मुख लिखे आवेदन क्रमांक/रोक नम्बर पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रम कार्यालय में सम्पर्क करके भी प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment