Saturday, May 12, 2018

जिला एवं जनपद कर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

जिला एवं जनपद कर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ



अनूपपुर 12 मई 2018/  जिला एवं जनपद पंचायत के मूल कर्मचारियों को भी एक जनवरी, 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस द्वारा इस आशय के आदेश जारी किये गये हैं।
जारी आदेशानुसार जिला एवं जनपद पंचायत के मूल कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों के अनुरूप समय-समय पर देय वेतनमान एवं महँगाई भत्ते शासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तों एवं प्रतिबंध के अनुसार ही प्रभावी होंगे। राज्य शासन द्वारा जिला एवं जनपद पंचायतों को इस मद के लिये कोई अनुदान प्रदान नहीं किया जायेगा। यह वेतनमान अप्रैल पेड मई 2018 से नगद देय होगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें