| श्रम दिवस के अवसर पर समस्या निवारण शिविर का आयोजन |
| अनुपपुर | 02-मई-2018 |
जिला विधिक सहायता अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर ने बताया है कि 01 मई 2018 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के द्वारा मोजरवेयर थर्मल पावर प्लांट में विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में प्लांट के मजदूरों ने उपस्थित होकर उनके हितार्थ चलायी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभान्वित हुये। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने मजदूरों को संबोधित करते हुये श्रमिक कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि शासन द्वारा मजदूरों के हितार्थ बहुत सी योजनायें चलायी जा रही हैं, जिनकी जानकारी के आभाव में मजदूर उनका लाभ नहीं उठा पाते। इसी प्रकार मजदूरों की बहुत सी ऐसी समस्यायें भी होती हैं जिनसे वे जूझते तो हैं पर उन समस्याओं का निराकरण कैसे हो सकता है यह उनको नहीं पता। कम वेतन, समय से अधिक कार्य कराना, मजदूरों का शोषण जैसी समस्यायें अक्सर मजदूरों के सामने आती हैं ऐसे में वे सीधे न्यायालय की शरण ले सकते हैं। उनकी सहायता के लिये न्यायालय में अलग से श्रमिकों के लिये अपराध प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसी क्रम में प्लांट अधिकारी कृष्णा रेड्डी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मजदूरों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों ने भी अपने अनुभव बांटे और बताया कि उन्हें भोजन करने के लिये अलग से कमरे की आवश्यकता थी। प्लांट मैनेजमेंट ने हमारी समस्या पर ध्यान दिया और आज हमारे बैठने हेतु कक्ष का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान जिला प्राधिकरण से पधारे जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, ऋषि पाण्डेय, विजय सिल्लाम, प्लांट के अधिकारी कृष्णा रेड्डी, एच.पी. सिंह, नरेन्द्र कुमार हंस, रामकरण खताना, जी. गंगाधर एवं श्रमिक पप्पू रजक, मोहन राठौर, संतोष सोनी, गणेश पनिका सहित बड़ी संख्या में श्रमिकगण आदि उपस्थित थे। |
Wednesday, May 2, 2018
श्रम दिवस के अवसर पर समस्या निवारण शिविर का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


No comments:
Post a Comment