| चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियाँ शुरू |
| सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों की 9 मई से ट्रेनिंग |
| अनुपपुर | 07-मई-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के लिये तैयारियाँ शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी और 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। ट्रेनिंग 9 मई से 7 जुलाई तक भोपाल स्थित आर.सी..व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होगी। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जायेगी।
चुनाव आयोग ने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत ट्रेनिंग देने के लिये मध्यप्रदेश गुजरात, उत्तरप्रदेश से 2-2 और हरियाणा एवं पंजाब से एक-एक रिसोर्स पर्सन/मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया है। इन सभी की ट्रेनिंग भी 9 मई से 12 मई तक अकादमी में होगी। पहले बैच की ट्रेनिंग 9-10 मई को तथा दूसरे बैच की ट्रेनिंग 11-12 मई को होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने सभी जिला कलेक्टर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को ट्रेनिंग में भेजने के निर्देश दिये हैं। निर्वाचन अधिकारियों की 4-4 दिवसीय ट्रेनिंग सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। प्रशिक्षण का पहला सत्र 9 से 12 मई, दूसरा 30 मई से 2 जून, तीसरा 6 से 9 जून, चौथा 11 से 14 जून, पाँचवां 20 से 23 जून, छटवाँ 27 से 30 जून और सातवाँ अंतिम सत्र 2 से 5 जुलाई तक होगा। प्रशिक्षण में 741 निर्वाचन अधिकारी भाग लेंगे। इन्हे अभ्यर्थियों की पात्रता एवं अपात्रता, नामांकन, नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (जाँच), डाक मत-पत्र, नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन, ईवीएम एवं वीवीपैट, निर्वाचन क्षेत्र संबंधी प्लान, वल्नरेबल मेपिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग, मतदान दिवस की व्यवस्थाएँ, मतदान दल एवं मतदान कर्मी, विभिन्न आई.टी. एप्लीकेशन तथा मतगणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधी विस्तृत ट्रेनिंग दी जायेगी। |
Monday, May 7, 2018
चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियाँ शुरू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment