| विशेषज्ञ समूह के सदस्यों द्वारा परियोजना के निर्माण एवं सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट में दर्शाए गए बिन्दुओं पर किया गया आपसी चर्चा एवं विचार-विमर्श |
| अनुपपुर | 07-मई-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा के दिये गए निर्देशों के परिपालन में धनपुरी जलाशय योजना के निर्माण हेतु नामांकित विशेषज्ञ समूह के द्वारा 17 अप्रैल 2018 को अपरान्ह 2 बजे से कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग अनूपपुर के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के प्रारंभ में बी.एल.द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग जैतहरी द्वारा सभी उपस्थित विशेषज्ञ समूह के सदस्यों को पगतिवेदित सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट की एक-एक प्रति उपलब्ध करायी गई एवं उसका वाचन किया। तदुपरान्त विशेषज्ञ समूह के सदस्यों द्वारा परियोजना के निर्माण एवं सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट में दर्शाए गए बिन्दुओं पर आपसी चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत धनगंवा के ग्राम धनपुरी में धनपुरी जलाशय योजना का निर्माण जनहितैशी एवं विकासोन्मुखी है। इसका निर्माण हो जाने से ग्राम चटुआ, मझगवां, धनपुरी, धनगवां एवं बम्हनी ग्राम के लोगों को पेयजल, निस्तार एवं कृषि कार्यो में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी तथा गावों में भू-जल स्तर भी बढ़ जायेगा। सामाजिक समाघात निर्धारण के समय संबंधित ग्रामवासियो, भू-धारकों के द्वारा भी इन योजनाओं का निर्माण जन के हितों में बताया गया था। एवं किसी भी व्यक्ति ने बांध नहर के निर्माण में आने वाली भू के अर्जन एवं नकारात्मक प्रभाव, विरोध में कोई भी व्यक्ति नहीं कही गई थी बल्की परियोजना के निर्माण की बात लोगों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया था। |
Monday, May 7, 2018
विशेषज्ञ समूह के सदस्यों द्वारा परियोजना के निर्माण एवं सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट में दर्शाए गए बिन्दुओं पर किया गया आपसी चर्चा एवं विचार-विमर्श
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment