| जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज |
| अनुपपुर | 15-अप्रैल-2018 |
उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एनडी गुप्ता ने बताया है कि जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं उत्पादकता प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह आज 16 अप्रैल 2018 को प्रात: 11:30 से स्वसहायता भवन अनूपपुर प्रागंण में आयोजित किया जायेगा। आपने कहा कि उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में सीधा हस्तानांतरण किया जाना है। प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये दी जायेगी। किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस.एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी।
किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि संभागीय सांसद श्री ज्ञान सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह द्वारा की जायेगी। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्री राम सिंह आर्मों, जि.प. अनूपपुर कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री सुदामा सिंह, साथ ही समस्त सदस्य जिला पंचायत अनूपपुर, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/समस्त सदस्य जनपद पंचायत, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद नगरपालिका, अध्यक्ष/समस्त सदस्य किसान मोर्चा एवं समस्त जनप्रतिधि, किसान बंधु जिला अनूपपुर की उपस्थिति में समारोह सम्पन्न होगी। श्री एन डी गुप्ता ने समस्त जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं आम-जन से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। |
Sunday, April 15, 2018
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment