| शाजापुर के राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के समस्त किसानों को करेंगे संबोधित |
| दूरदर्शन के रीजनल टी.वी चौनलों पर सीधा प्रसारण |
| अनुपपुर | 15-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में कृषक समृद्धि योजना में उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरित करेंगे। यह प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये दी जायेगी। इसी दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन होंगे।
किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस./एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी। शाजापुर किसान महासम्मेलन का दूरदर्शन समेत रीजनल टी.वी चैनलों पर भी सीधा प्रसारण किया जायेगा। इसके लिए जिला मुख्यालयों के सम्मेलन स्थल पर एल.ई.डी टी.वी लगाये जाएंगे। किसानों को एस.एम.एस से यह संदेश दिया जायेगा। |
Sunday, April 15, 2018
शाजापुर के राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के समस्त किसानों को करेंगे संबोधित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment