Friday, October 5, 2018

दिव्यांग मतदाताओं के परिवहन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें - ज़िला निर्वाचन अधिकारी

दिव्यांग मतदाताओं के परिवहन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें - ज़िला निर्वाचन अधिकारी


अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आपने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं परिवहन नोडल अधिकारी निर्वाचन को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग मतदाताओं का बूथवाइज़ चिन्हांकन करके सूची रखे। आपने सूची अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं वापस छोड़ने के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व


अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसका दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। अनूपपुर के समस्त मतदाताओं को इस सुविधा से अवगत कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में जनपद कोतमा स्थित ग्राम पंचायत ग़ुलीडाड़ के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराया गया। ग्रामवासियों ने स्वयं छद्म मतदान के माध्यम से पूरी प्रक्रिया एवं सुविधा को समझा। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह को देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी फिर यह बंद बॉक्स में चली जाएगी।

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में मतदान के महत्व को बताकर उसके अनिवार्य रूप से प्रयोग हेतु जागरूकता लाने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रैली निकालकर मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदाताओं को रैली के माध्यम से संदेश दिया गया आपका वोट अमूल्य है और इसका प्रयोग करना हर एक नागरिक कि कर्तव्य है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें